{"_id":"6a90756c73e5ac303707afb6","slug":"chandan-ojhas-team-wins-aoa-elections-with-a-landslide-victory-noida-news-c-23-1-lko1064-104425-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एओए चुनाव में चंदन ओझा की टीम की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एओए चुनाव में चंदन ओझा की टीम की शानदार जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित हैविटेक पंचतत्त्व सोसायटी में 23 अगस्त को हुए अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन (एओए) चुनाव में चंदन ओझा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की है। चंदन ओझा को 369 वोट मिले और वह लगातार दूसरी बार एओए अध्यक्ष चुने गए है। चुनाव में कुल 554 निवासियों ने मतदान किया है। इसमें कुल 10 सदस्य चुने गए, जिनमें आठ सदस्य चंदन ओझा की टीम के हैं, वहीं दो सदस्य दूसरी टीम से निर्वाचित हुए। चुनाव शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से संपन्न हुआ।
नई कार्यकारिणी में चंदन ओझा अध्यक्ष, अजीत झा उपाध्यक्ष, सुमन सौरभ सचिव और आकाश सिंह कोषाध्यक्ष चुने गए हैं। मोहित प्रताप को कार्यकारिणी अध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा प्रकाश चंद जोशी, चंदा सिंह, अतुल कुमार पांडे, रमेश चौधरी और इंद्रमोहन कुमार कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। लगातार दूसरी बार अध्यक्ष बनने के बाद चंदन ओझा ने सभी निवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि निवासियों का विश्वास उनके लिए बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पारदर्शिता, समानता और जवाबदेही के साथ सोसायटी के विकास और बेहतर सुविधाओं के लिए काम करेगी।