फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Chandra Grahan 2026 Live: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू, उपच्छाया सहित कुल 5 घंटे 35 मिनट तक रहेगा असर

Fri, 28 Aug 2026 06:59 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Aug 2026 06:59 AM IST
खास बातें

Chandra Grahan 2026 Visibility in India Sutak Kaal Live Updates in Hindi: आज 28 अगस्त 2026 को आंशिक चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जो कुंभ राशि और शतभिषा नक्षत्र में होगा। खास बात यह है कि इसी दिन रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मनाया जाएगा। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि क्या यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा और क्या इसका सूतक काल यहाँ मान्य होगा। आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

विज्ञापन
Chandra Grahan 2026 Live India Date and Time Lunar Eclipse Sutak Kaal Updates
Chandra Grahan 2026 - फोटो : amar ujala

लाइव अपडेट

06:48 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण की अवधि

यह एक आंशिक चंद्र ग्रहण है। उपच्छाया से इसका पहला स्पर्श आज सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर होगा। पूरे ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 35 मिनट रहेगी, जिसमें से खंडग्रास चंद्र ग्रहण यानी आंशिक चरण की अवधि 3 घंटे 16 मिनट की होगी। इस ग्रहण का चरम या सर्वाधिक प्रभावी काल सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर रहेगा।

06:44 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: कैसा होगा यह चंद्र ग्रहण?

आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण एक उपछाया ग्रहण होगा। जब सूर्य, पृथ्वी और चंद्रमा पूरी तरह एक सीध में नहीं आते और चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया के बजाय उसकी हल्की छाया से होकर गुजरता है, तो खगोलीय भाषा में इसे उपछाया चंद्र ग्रहण कहा जाता है। चूंकि इस दौरान चंद्रमा भारत के क्षितिज के नीचे रहेगा, इसलिए यह ग्रहण भारत से बिल्कुल भी दिखाई नहीं देगा और यहां इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

रक्षाबंधन 2026: किस समय लगेगा चंद्र ग्रहण और कब बांधें राखी ? जानें कितने बजे शुरू होगा सूतक काल
विज्ञापन
06:28 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण और भद्रा का योग

आज सावन पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण के साथ-साथ भद्रा का भी संयोग बना।  लेकिन इसका रक्षाबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। दरअसल, इस साल सावन पूर्णिमा तिथि 27 और 28 अगस्त दोनों दिन है, जबकि रक्षाबंधन का त्योहार आज यानी 28 अगस्त को मनाया जा रहा है। वहीं भद्रा काल की बात करें तो यह 27 अगस्त को प्रातः 8 बजकर 31 मिनट से शुरू होकर रात 8 बजकर 54 मिनट तक ही सक्रिय रही। यानी भद्रा का पूरा प्रभाव 27 अगस्त तक ही सीमित रहा और आज 28 अगस्त को, जिस दिन रक्षाबंधन मनाया जा रहा है, भद्रा का साया बिल्कुल नहीं है।

साल का आखिरी चंद्र ग्रहण किन राशि वालों को देगा कष्ट और किसे लाभ, पढ़ें सभी का हाल

06:18 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

यह चंद्र ग्रहण मुख्य रूप से उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप, अफ्रीका, प्रशांत महासागर के पूर्वी हिस्सों और अटलांटिक महासागर क्षेत्र से देखा जा सकेगा। दुनिया के कई प्रमुख शहर इस खगोलीय घटना के गवाह बनेंगे, जिनमें वियना, पेरिस, रोम, बर्लिन, प्राग, ब्रुसेल्स, मैड्रिड और लंदन जैसे यूरोपीय शहर शामिल हैं। इसके अलावा न्यूयॉर्क में भी यह ग्रहण साफ नजर आएगा, वहीं दक्षिण अमेरिका के रियो डी जेनेरियो और ब्यूनस आयर्स से भी इसे बखूबी देखा जा सकेगा। अफ्रीकी महाद्वीप में जोहान्सबर्ग भी उन जगहों में शामिल है जहां से यह चंद्र ग्रहण स्पष्ट रूप से दिखाई देगा। 

28 अगस्त को रक्षा बंधन पर ग्रहण का साया, सुबह या शाम कब बांध सकेंगे राखी ?
06:07 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: चंद्र ग्रहण का समय

पंचांग के अनुसार, आज यानी 28 अगस्त 2026 को यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया रूप में सुबह 6 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर पूरी तरह समाप्त होगा। इस तरह ग्रहण की कुल अवधि 5 घंटे 35 मिनट की रहेगी। इसमें खंडग्रास यानी आंशिक चंद्र ग्रहण का चरण करीब 3 घंटे 16 मिनट तक चलेगा, और ग्रहण का चरम काल सुबह 9 बजकर 43 मिनट पर रहेगा।

 
06:00 AM, 28-Aug-2026

Chandra Grahan 2026 Live: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण शुरू, उपच्छाया सहित कुल 5 घंटे 35 मिनट तक रहेगा असर

Chandra Grahan 2026 Moon Timing Live Updates:  साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, 28 अगस्त 2026 को लग रहा है, और खास बात यह है कि आज ही रक्षाबंधन का पावन पर्व भी मनाया जा रहा है। धार्मिक दृष्टि से चंद्रमा पर ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता, इसी वजह से ग्रहण काल के दौरान किसी भी तरह के मांगलिक या शुभ कार्य करने की मनाही होती है। चंद्र ग्रहण का सूतक काल ग्रहण शुरू होने से करीब 9 घंटे पहले ही आरंभ हो जाता है। ऐसे में यह जानना और भी जरूरी हो जाता है कि आज का यह ग्रहण ठीक किस समय लगेगा और दुनिया के किन-किन हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा।

राखी पर पांच घंटे से ज्यादा रहेगा चंद्र ग्रहण का साया, जानें भारत में कब देगा दिखाई और क्या होगा प्रभाव
 

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed