{"_id":"6aa541ff6842eff26106513d","slug":"video-saltanapara-ma-dapara-na-bika-ka-mara-takakara-bjal-karama-ka-mata-paratapaga-sa-ayathhaya-ja-raha-tha-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बिजली कर्मी की मौत; प्रतापगढ़ से अयोध्या जा रहा था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर में डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, बिजली कर्मी की मौत; प्रतापगढ़ से अयोध्या जा रहा था
सुल्तानपुर में हलियापुर-बेलवाई मार्ग पर एक सड़क हादसे में बिजली विभाग के संविदा कर्मी की मौत हो गई। बल्दीराय थाना क्षेत्र के बहुरावा बाजार के आगे पुलिया के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे यह हादसा हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
मृतक की पहचान अयोध्या जिले के इनायतनगर थाना क्षेत्र के पाठक का पुरवा मजरे निमड़ी निवासी रमाशंकर (35) पुत्र माता प्रसाद के रूप में हुई है। वह प्रतापगढ़ के मांधाता फीडर पर बिजली विभाग में संविदा कर्मी था। शनिवार को ड्यूटी खत्म कर वह बाइक से अपने घर अयोध्या लौट रहा था।
जब रमाशंकर बल्दीराय थाना क्षेत्र के बहुरावा बाजार के आगे पुलिया के पास पहुंचा, तभी एक तेज रफ्तार डम्पर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रमाशंकर सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोटें आईं।
मौके पर मौजूद भाजपा नेत्री बबिता तिवारी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि जब एम्बुलेंस को सूचना दी गई, तब घायल की सांसें चल रही थीं। लेकिन करीब 45 मिनट बाद एम्बुलेंस पहुंची और तब तक रमाशंकर दम तोड़ चुका था।
पुलिस शव को सीएचसी लेकर आई और परिजनों को सूचना दी। एसओ महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि परिवार वालों से शिकायत लेकर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
रमाशंकर अपने पीछे पत्नी उमा और दस साल की बेटी आराध्या को छोड़ गया है। उसका एक भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। मृतक के चाचा ओम प्रकाश ने बताया कि उनके भाई ने 25 साल अयोध्या में रिक्शा चलाकर रमाशंकर को पढ़ाया-लिखाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।