{"_id":"6aa8398da98d7f3564016b1a","slug":"culinary-skills-will-pave-the-way-for-employment-opportunities-sultanpur-news-c-103-1-slp1004-164964-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: स्वाद के हुनर से संवरेंगे रोजगार के रास्ते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: स्वाद के हुनर से संवरेंगे रोजगार के रास्ते
Mon, 14 Sep 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। स्वादिष्ट खाना बनाने का हुनर अब रोजगार का रास्ता भी खोल सकता है। खाद्य प्रसंस्करण विभाग के अधीन संचालित राजकीय सामुदायिक फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र में 16 सितंबर से एक माह का निशुल्क कुकरी प्रशिक्षण शुरू होने जा रहा है। इसमें 30 अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। प्रशिक्षण में व्यंजन बनाने के हुनर के साथ प्रतिभागियों को इसे स्वरोजगार में बदलने के तरीके भी बताए जाएंगे।
मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के तहत होने वाले प्रशिक्षण में वरिष्ठ वैज्ञानिक और अतिथि व्याख्याता सैद्धांतिक जानकारी देंगे। वहीं, दक्ष कुक प्रतिभागियों को विभिन्न व्यंजन तैयार करने का प्रयोगात्मक प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद प्रतिभागी छोटे खाद्य कारोबार, कैटरिंग या अन्य स्वरोजगार गतिविधियों में अपने हुनर का इस्तेमाल कर सकेंगे।
सीखेंगे पनीर बटर मसाला से जलेबी तक बनाना
प्रशिक्षण के दौरान पनीर बटर मसाला, पाव भाजी, डोसा, इडली-सांभर, वेज बिरयानी, राजमा-चावल और समोसा जैसे व्यंजन तैयार करना सिखाया जाएगा। इसके साथ गुलाब जामुन, रसमलाई और जलेबी जैसे मिष्ठान बनाने का भी प्रयोगात्मक प्रशिक्षण मिलेगा। यानी प्रशिक्षण के बाद प्रतिभागियों के पास खाने-पीने से जुड़े कारोबार की शुरुआत के लिए कई विकल्प होंगे। निशुल्क प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी का हाईस्कूल उत्तीर्ण होना और उम्र कम से कम 21 वर्ष होना जरूरी है। शासनादेश के अनुसार आरक्षण का लाभ भी दिया जाएगा।