फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pakistan cosmetic creams india unauthorised heavy metals cdsco warning usage risks

अलर्ट: भारत में बिना अनुमति भारी धातु वाली क्रीम बेच रहा पाकिस्ताान, जहरीले रसायन के इस्तेमाल से कैसे बचें?

Tue, 15 Sep 2026 07:55 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, नई दिल्ली।
ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 15 Sep 2026 07:55 AM IST
सार

पाकिस्तान में बनी दो कॉस्मेटिक क्रीम भारत में बिना अनुमति बिकती मिली हैं और इनमें तय  सीमा से ज्यादा भारी धातुएं पाई गई हैं। आखिर सीडीएससीओ ने इन क्रीमों से दूर रहने की सलाह क्यों दी, इन क्रीम से क्या खतरा है, पढ़िए रिपोर्ट।

विज्ञापन
pakistan cosmetic creams india unauthorised heavy metals cdsco warning usage risks
कॉस्मेटिक उत्पाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) ने पाकिस्तान में बनी दो कॉस्मेटिक क्रीम को लेकर चेतावनी जारी की है। दरअसल जांच में पाया गया कि गोरे ब्यूटी क्रीम और चांदनी व्हाइटनिंग क्रीम को बिना अनुमति भारत में बेचा जा रहा है। इनमें तय सीमा से ज्यादा भारी धातुएं भी पाई गई हैं। ये दोनों क्रीम सबसे ज्यादा सैलून में उपयोग होती हैं।
विज्ञापन


सीडीएससीओ के मुताबिक इससे उपभोक्ताओं को स्वास्थ्य पर जहरीले असर समेत स्वास्थ्य संबंधी नुकसान का खतरा हो सकता है। लंबे समय तक इस्तेमाल करने पर किडनी, दिमाग और नसों पर गंभीर असर पड़ सकता है। सीडीएससीओ ने लोगों को इन दोनों क्रीम को खरीदने और इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी है। महाराष्ट्र एफडीए ने भी कुछ समय पहले इसकी जांच की थी। तब गोरे ब्यूटी क्रीम में पारे की ज्यादा मात्रा मिली थी। पारा शरीर के लिए जहरीला हो सकता है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बारिश का कहर: आदि कैलाश यात्रा ठप, हिमाचल में 55 सड़कें बंद; गुजरात में कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


केवल अधिकृत कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदने की सलाह
सीडीएससीओ ने लोगों से केवल अधिकृत कॉस्मेटिक उत्पाद खरीदने को कहा है। पैकेट पर निर्माण लाइसेंस नंबर, निर्माता का विवरण, बैच नंबर, निर्माण और समाप्ति की तारीख जरूर देखनी चाहिए। आयातित कॉस्मेटिक पर पंजीकरण नंबर भी होना चाहिए। नियामक ने संबंधित कारोबारियों और लोगों को इन उत्पादों की बिक्री, वितरण और विज्ञापन नहीं करने की चेतावनी दी है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की दवा नियंत्रण इकाइयों को भी अपने क्षेत्र में इन अनधिकृत उत्पादों की बिक्री रोकने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed