फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai bjp mla with rs 3400 crore wealth why did he become a beggar story

मुंबई: 3400 करोड़ की संपत्ति वाले भाजपा विधायक क्यों बने भिखारी, लोगों ने कैसे पहचाना; क्या है पूरी कहानी?

Tue, 15 Sep 2026 06:09 AM IST
निर्मल कांत ब्यूरो, मुंबई।
ब्यूरो, मुंबई। Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 15 Sep 2026 06:09 AM IST
सार

 महाराष्ट्र के करीब 3,400 करोड़ रुपये की संपत्ति वाले भाजपा विधायक पराग शाह एक दिन भिखारी के रूप में मुंबई की सड़कों पर घूमे। गंदे कपड़े और बदले हुए हुलिए में उन्होंने लोगों से भीख मांगी और आम जिंदगी की मुश्किलों को करीब से समझा। आखिर उन्होंने ऐसा किया क्यों? पढ़िए इस रिपोर्ट में।

विज्ञापन
mumbai bjp mla with rs 3400 crore wealth why did he become a beggar story
करोड़पति विधायक को गुरु की सलाह - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

महाराष्ट्र के सबसे अमीर भाजपा विधायकों में शुमार और करीब 3,400 करोड़ों की संपत्ति के मालिक पराग शाह अपने जैन गुरु के सुझाव पर वैभव, आराम और सुरक्षा को छोड़कर एक दिन के लिए मुंबई की सड़कों पर भिखारी बनकर घूमे। 
विज्ञापन


घाटकोपर पूर्व के विधायक पराग का भिखारी के वेश में वीडियो वायरल हुआ, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। बाद में उनके इस अनूठे काम के पीछे की वजह सामने आई। पराग ने अपना हुलिया बदला और मटमैले बाल-दाढ़ी एवं गंदे कपड़ों में सड़कों पर पूरे दिन भीख मांगी। किसी ने 20 रुपये दिया तो वह समोसे की दुकान पर पहुंच गए लेकिन दुकानदार ने मुफ्त में समोसा दे दिया। हुलिया बदलने के कारण अधिकांश लोग उन्हें पहचान नहीं सके। पराग ने इसे जीवन की वास्तविकता को समझने का एक खास अनुभव बताया।
विज्ञापन


दरअसल, जैन धर्म के चातुर्मास के दौरान पराग के गुरु नम्र मुनि ने उन्हें गरीब व भिक्षुक जीवन की कठिनाइयों को करीब से समझने का सुझाव दिया था। अपने अनुभव साझा करते हुए पराग ने कहा कि जो लोग आपसे मिलने के लिए कतार में खड़े रहते हैं, लेकिन जब आप उनके पास जाते हैं तो वे आपसे ऊंचे हो जाते हैं और यही जीवन की सच्चाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रोजगार: किन शहरों में तेजी से बढ़ रही श्रमिक गतिविधियां, कहां महिलाओं का दबदबा?

बीएमसी पार्षद भी रह चुके हैं पराग
पराग ने 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल शपथपत्र में 3,383 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति घोषित की थी। वह रियल एस्टेट कारोबारी हैं। विधायक चुने जाने से पहले वह बीएमसी में भाजपा के पार्षद भी रह चुके हैं। जैन परंपरा में त्याग, अपरिग्रह और आत्मचिंतन को विशेष महत्व दिया जाता है। शाह का भिखारी बनने का प्रयोग इसी भाव से जुड़ा माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed