{"_id":"6aa8392137f1dab8420e72e7","slug":"memorandum-submitted-regarding-the-mistreatment-of-mp-chandrashekhar-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-164958-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: सांसद चंद्रशेखर से दुर्व्यवहार पर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: सांसद चंद्रशेखर से दुर्व्यवहार पर सौंपा ज्ञापन
Mon, 14 Sep 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। नगीना सांसद व आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद से बाराबंकी में हुए कथित दुर्व्यवहार और उनके काफिले पर हमले का मामला तूल पकड़ने लगा है। गोंडा में विनोद कुमार साहनी हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने जाते समय उन्हें रोके जाने और पुलिस पर अभद्रता के आरोपों के विरोध में सोमवार को भीम आर्मी ने राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को सौंपा।
जिला संयोजक शिवम कुमार जोशवा के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में हत्याकांड और पुलिस कार्रवाई की उच्चस्तरीय निष्पक्ष जांच, सांसद को रोके जाने की स्वतंत्र जांच तथा दोषी पुलिसकर्मियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में काफिले पर हमले के सीसीटीवी, वीडियो, वायरलेस संदेश व ड्यूटी चार्ट सुरक्षित कर दोषियों पर प्राथमिकी दर्ज करने की मांग भी की गई। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने ने चेतावनी दी कि न्याय नहीं मिलने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों में काले झंडे दिखाकर विरोध किया जाएगा। (संवाद)