Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Sonebhadra News
›
VIDEO : SP protests against mismanagement at paddy procurement centres in Sonbhadra submits memorandum and puts forth demands
{"_id":"677e8e1648807fb3b30e989d","slug":"video-sp-protests-against-mismanagement-at-paddy-procurement-centres-in-sonbhadra-submits-memorandum-and-puts-forth-demands","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : सोनभद्र में धान क्रय केंद्रों की दुर्व्यवस्था पर सपा का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर रखी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : सोनभद्र में धान क्रय केंद्रों की दुर्व्यवस्था पर सपा का प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपकर रखी मांग
सोनभद्र जिले में धान क्रय केंद्रों की दुर्व्यवस्था और किसानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने केंद्रों पर बोरे की कमी, पानी और छाया जैसी बुनियादी सुविधाओं के अभाव पर शासन-प्रशासन को घेरते हुए ज्ञापन सौंपा।
जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि जिले के कई हाट शाखा धान क्रय केंद्र बोरे के अभाव में बंद पड़े हैं, जिससे किसान परेशान हैं। आरोप लगाया कि बिचौलियों के माध्यम से किसानों का शोषण किया जा रहा है और प्रशासन इस ओर से आंखें मूंदे बैठा है। केंद्रों पर पानी और छाया जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं, जिससे किसान ठंड में आंदोलन करने को मजबूर हो रहे हैं। पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी और सुरेश अग्रहरी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों की समस्याओं की अनदेखी कर रही है। ठंड के इस मौसम में भी किसानों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराई जा रही हैं, जिससे उनकी परेशानियां बढ़ गई हैं। राजकुमार पटेल और सीता राम ने कहा कि आज किसान और नौजवान दोनों ही सरकार की नीतियों से त्रस्त हैं। सपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से तुरंत धान क्रय केंद्रों पर सुविधाओं को बहाल करने और किसानों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने की मांग की। यह चेतावनी दी गई कि अगर जल्द ही स्थिति नहीं सुधरी, तो समाजवादी पार्टी बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।