{"_id":"6a99637b0ed6eea2750c5e43","slug":"video-video-thharana-para-btha-nagaraka-nagara-palka-marathabtha-ka-lgae-nara-nara-lkha-takhataya-lharaii-2026-09-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: धरने पर बैठे नागरिक, नगर पालिका मुर्दाबाद के लगाए नारे, नारों लिखी तख्तियां लहराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: धरने पर बैठे नागरिक, नगर पालिका मुर्दाबाद के लगाए नारे, नारों लिखी तख्तियां लहराई
रायबरेली। शहर के गल्ला मंडी सड़क की बदहाली पर बृहस्पतिवार को व्यापारियों और नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। सभी पानी भरी सड़क में धरने पर बैठ गए। नारों लिखी तख्तियां लहराई। इस दौरान नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे लगाए। कहा पालिकाध्यक्ष और ईओ शहर में विकास के नाम का झूठा ढिंढोरा पीट रहे हैं। सड़कों की मरम्मत के नाम पर कमीशनबाजी का खेल चल रहा है। इसकी जांच हो, अन्यथा धरना प्रदर्शन शुरू होगा।
समाजसेवी एवं व्यापारी नेता राकेश गुप्ता की अगुवाई में संतोष पांडेय, आशीष पाठक, चांद खां, तारिक, ओम प्रकाश सोनकर, रमेश बहादुर सिंह गल्ला मंडी सड़क पर धरने पर बैठकर जमकर आक्रोश जताया। सभी के हाथों में नारों लिखी तख्तियां थी। तख्तियों पर हमारी रायबरेली को उपेक्षा नहीं, विकास चाहिए, नगर पालिका मुर्दाबाद लिखा था। राकेश गुप्ता ने बताया कि कई साल से सड़क का मरम्मत कार्य नहीं हुआ है। इससे व्यापारियों को आने-जाने में दिक्कतें हो रही हैं।
नागरिकों ने कहा कि पालिकाध्यक्ष विकास के नाम पर लोगों को विकास के सपने सिर्फ दिखाए हैं। शहर की कमोवेश हर सड़क खस्ताहाल है, जिस पर चलना मुश्किल है। ईओ भी इसको लेकर गंभीर नहीं हैं। खस्ताहाल सड़क होने की वजह से व्यापार का नुकसान हो रहा है। यह अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी। उधर, ईओ स्वर्ण सिंह ने बताया कि तत्काल खस्ताहाल सड़कों पर ईंटें डलवाई जा रही हैं। बारिश बाद सड़कों का मरम्मत कार्य होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।