फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Patwari seen crossing a river while riding on an elderly man back video goes viral

एमपी: बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नदी पार करने वाले पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने किया निलंबित

Wed, 09 Sep 2026 10:54 PM IST
सीधी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी Published by: सीधी ब्यूरो Updated Wed, 09 Sep 2026 10:54 PM IST
सार

सीधी में सर्वे के लिए पहुंचे पटवारी नीलेश नामदेव का बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर नदी पार करने का वीडियो वायरल हुआ है। मामले पर सवाल उठने के बाद कलेक्टर विकास मिश्रा ने पटवारी को निलंबित कर दिया है। 

विज्ञापन
Patwari seen crossing a river while riding on an elderly man back video goes viral
बुजुर्ग की पीठ पर पटवारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के सीधी जिले की माटा ग्राम पंचायत से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। बुधवार सुबह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में माटा ग्राम पंचायत के पटवारी नीलेश नामदेव एक बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर छोटी नदी पार करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद मामले को लेकर सवाल उठने लगे। हालांकि कलेक्टर ने कार्रवाई कर पटवारी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


क्या था मामला?
बताया जा रहा है कि जिस नदी को पटवारी बुजुर्ग की पीठ पर बैठकर पार करते दिखाई दे रहे हैं, उसमें पूरे साल थोड़ा-बहुत पानी रहता है। नदी पार करने के बाद ही गांव के बुजुर्ग लालवा केवट के घर और जमीन तक पहुंचा जा सकता है।

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, करीब एक साल पहले सर्दियों के मौसम में लालवा केवट की फसल को भालू समेत अन्य जंगली जानवरों ने नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा उनके घरों को भी जंगली जानवरों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की बात सामने आई थी। इसी मामले में सर्वे करने के लिए पटवारी नीलेश नामदेव उनके घर पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  बैगा बच्चों की मौत पर हाईकोर्ट सख्त, पूछा- क्या 27 मौतों के बाद जागा प्रशासन? ऐसे खुली बदहाली


बताया जा रहा है कि लालवा केवट के घर तक पहुंचने के रास्ते में छोटी नदी पड़ती है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नदी पार करने के लिए पटवारी ने बुजुर्ग से मदद मांगी। इसके बाद लालवा केवट ने पटवारी को अपनी पीठ पर बैठाकर नदी पार कराई।

कलेक्टर ने दिए निलंबन के आदेश
वीडियो सामने आने के बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए। उपखंड अधिकारी (एसडीएम) प्रिया पाठक ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद जांच कराई गई। जांच के बाद पटवारी निलेश नामदेव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed