{"_id":"6aa18878e29b49d231019f09","slug":"lionel-messi-is-set-to-become-the-majority-shareholder-of-spanish-second-division-club-eldense-2026-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फुटबॉल क्लब के मालिक बनेंगे मेसी!: अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान ने एल्डेंसे के साथ किया शुरुआती समझौता, जानें","category":{"title":"Football","title_hn":"फुटबॉल","slug":"football"}}
फुटबॉल क्लब के मालिक बनेंगे मेसी!: अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान ने एल्डेंसे के साथ किया शुरुआती समझौता, जानें
Wed, 09 Sep 2026 09:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 09 Sep 2026 09:55 PM IST
सार
अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास लेने के बाद लियोनल मेसी अब फुटबॉल क्लब में मालिकाना हक प्राप्त करने के करीब हैं। मेसी ने स्पेन के सेकेंड डिविजन क्लब एल्डेंसे के साथ शुरुआती समझौते पर सहमति जताई है। हालांकि, ये करार अभी पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन
लियोनल मेसी
- फोटो : FIFA.com
विस्तार
अर्जेंटीना के पूर्व दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी फुटबॉल क्लब स्वामित्व में अपनी भूमिका बढ़ाने के करीब हैं। स्पेनिश सेकेंड डिवीजन क्लब एल्डेंस ने घोषणा की है कि मेसी क्लब में बड़ा हिस्सादार बनने के लिए शुरुआती समझौते पर पहुंच गए हैं। एल्डेंस ने कहा कि मेसी ग्रुपो टीएच सोल्युशन्स के पास मौजूद शेयरों को खरीदने के लिए सहमत हो गए हैं। हालांकि, यह करार अभी पूरी नहीं हुआ है और इसके लिए अभी कई कानूनी और करार से जुड़ी प्रक्रियाओं से गुजरना होगा।
विज्ञापन
अभी पूरा नहीं हुआ करार
क्लब ने कहा कि यह समझौता जांच-पड़ताल और स्पेन की नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल (सीएसडी) से जरूरी मंजूरी मिलने पर निर्भर करेगा। रिपोर्ट के अनुसार, एल्डेंस ने बुधवार को कहा, मेसी के साथ 'ग्रुपो टीएच सोल्युशन्स' के शेयरों को खरीदने के लिए शुरुआती समझौता हुआ है, जिससे वह क्लब में बड़े साझेदार बन जाएंगे।
इस प्रस्तावित निवेश से एल्डेंस मेसी की ओनरशिप या कंट्रोल में आने वाला दूसरा स्पेनिश क्लब बन जाएगा। 39 वर्षीय खिलाड़ी ने पहले कैटलन क्लब 'कोर्नेला' में निवेश किया था, जो अभी स्पेनिश फुटबॉल के पांचवें टियर में खेलता है। इस कदम से पिच के बाहर फुटबॉल क्लबों के विकास में मेसी की बढ़ती दिलचस्पी का पता चलता है। एलिकांटे स्थित एल्डेंस अभी 'ला लीगा 2' में संघर्ष कर रही है। उन्होंने अपने शुरुआती चार मुकाबलों में सिर्फ दो प्वाइंट हासिल किए हैं और अंक तालिका में 20वें स्थान पर हैं। क्लब ने इस हफ्ते की शुरुआत में मुख्य कोच क्लाउडियो बारागन से भी नाता तोड़ लिया था।

हाल ही में अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया था संन्यास
इस बीच, मेसी इंटर मियामी के लिए क्लब फुटबॉल खेलना जारी रखे हुए हैं। बार्सिलोना के पूर्व फॉरवर्ड ने फुटबॉल इतिहास में सबसे सफल करियर में से एक बनाया है, जिसमें साल 2022 में अर्जेंटीना के साथ फीफा वर्ल्ड कप जीतना और दो कोपा अमेरिका खिताब जीतना शामिल है। उन्होंने हाल ही में 2026 विश्व कप फाइनल में स्पेन से अर्जेंटीना की 0-1 से हार के बाद इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा की थी।

मेसी ने अर्जेंटीना के लिए रिकॉर्ड 207 मैच खेलने के बाद अपने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहा। उनका राष्ट्रीय टीम के साथ सफर 2005 में शुरू हुआ था और शुरुआती निराशाओं के बाद विश्व कप 2022 जीता था। मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल नहीं, बल्कि फुटबॉल में कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल करते हुए संन्यास लेने का फैसला किया था। उनके करियर की सबसे बड़ी सफलताओं में फीफा विश्व कप 2022 और कोपा अमेरिका खिताब शामिल हैं, जिन्होंने उन्हें अर्जेंटीना फुटबॉल के महानतम खिलाड़ियों में शुमार कर दिया।