{"_id":"67fe5dbbf9f0a05cc8068541","slug":"video-raebareli-tha-kara-ma-aamana-samana-takakara-eka-ka-mata-oura-10-ghayal-2025-04-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"Raebareli: दो कारों में आमने-सामने टक्कर एक की मौत और 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli: दो कारों में आमने-सामने टक्कर एक की मौत और 10 घायल
रायबरेली के जगतपुर के लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर इसौर ड्रेन के पास दो कारों में आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें एक युवक की मौत तथा 10 लोग घायल हो गए। घायलों को जगतपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया।
मंगलवार को लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर इशौर ड्रेन के पास होंडा इमेज व एक्सयूवी के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई जिसमें होंडा इमेज के चालक विश्वजीत यादव (48) निवासी सियाराम कॉलोनी पूरे नर्सिंगभान करनपुर जिला प्रतापगढ़ की मौके पर मौत हो गई।
वहीं, एक्सयूवी में सवार नायक (14) पुत्री सरफराज, ऐमन (12) पुत्र सरफराज अहमद, दान्याद (9) पुत्र सरफराज, सेमन (18) पुत्री सरफराज अहमद, निभात पत्नी सरफराज अहमद, शाइस्ता पत्नी परवेज, अफताब सिद्धकी, अहमद नबील पुत्र इकबाल, ओवैसी पुत्र सेख और अहमद सरफराज अहमद पुत्र मुस्ताक निवासीगढ़ लखनऊ घायल हो गए जिसमें स्थानीय लोगों में एंबुलेंस तथा पुलिस की मदद से जगतपुर सीएससी लाया गया। जहां पर ऐमन की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा गया है।
सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एलपी सोनकर ने बताया कि सड़क दुर्घटना में 10 लोग घायल अवस्था में आए थे। एक की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रामा सेंटर भेजा गया है और अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है। जगतपुर थानेदार अजय कुमार राय ने बताया है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है तहरीर मिलने पर अभियोग पंजीकृत किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।