{"_id":"678004aceba31716dd028273","slug":"fir-of-fraud-against-female-gram-panchayat-officer-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-125210-2025-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: महिला ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ फर्जीवाड़े की एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: महिला ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ फर्जीवाड़े की एफआईआर
फॉलोअप ---- - दो हजार रुपये न देने पर पत्नी की जगह पति का बना दिया था मृत्यु प्रमाण पत्र संवाद न्यूज एजेंसी हरदोई। दो हजार रुपये न देने पर पत्नी की जगह पति का मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने वाली ग्राम पंचायत अधिकारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कोथावां के खंड विकास अधिकारी महेश चंद्र की तहरीर पर ग्राम पंचायत अधिकारी सरिता देवी के खिलाफ जालसाजी और फर्जीवाड़े की धाराओं में मामला दर्ज हुआ है। कोथावां विकास खंड के अटवा गांव निवासी विश्वनाथ की पत्नी शांती देवी का निधन 19 दिसंबर 2024 को हो गया था। विश्वनाथ ने आरोप लगाया था कि मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए ग्राम सचिव सरिता देवी ने दो हजार रुपये मांगे थे। न देने पर तीन जनवरी को विश्वनाथ को उसकी पत्नी शांती देवी की जगह उसका ही मृत्यु प्रमाण पत्र थमा दिया था। पूरा मामला डीएम एमपी सिंह तक पहुंचा था। उन्होंने ग्राम पंचायत अधिकारी को निलंबित कर एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में बुधवार देर रात बेनीगंज कोतवाली में मामला दर्ज किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।