{"_id":"6ab6b5707d3c28ea92012c93","slug":"three-injured-after-wall-collapses-during-foundation-laying-ceremony-hardoi-news-c-12-1-knp1086-1663251-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: नींव पूजन के दौरान दीवार गिरने से तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: नींव पूजन के दौरान दीवार गिरने से तीन घायल
विज्ञापन
हरदोई। शहर के लोहामंडी में नए मकान के निर्माण से पहले आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान शुक्रवार को जर्जर दीवार भरभराकर गिर पड़ी। हादसे के समय पूजा स्थल पर मौजूद तीन लोग मलबे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर अफरातफरी और भगदड़ जैसा माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाल कर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के लोहामंडी के निकट महोलिया फाटक के पास रामनाथ गुप्ता किराने की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार को वह अपनी दुकान को गिरवाकर दूसरी बनवा रहे थे। वह आधी दुकान गिरवाकर आधे में निर्माण कार्य शुरू कराने जा रहे थे। इसके लिए नींव का पूजन हो रहा था। बता दें, कि शुक्रवार को सुबह से ही बारिश भी हो रही थी। ऐसे में अचानक दोपहर को करीब दो बजे आधे दुकान की दीवार भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में आकर दुकान मालिक रामनाथ गुप्ता समेत गुप्ता कॉलोनी निवासी पुजारी रमेश कुमार वाजपेयी, महोलिया निवासी दुकान कर्मचारी जय प्रकाश मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में मलबा हटाकर सभी घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से तीनों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। इसमें दुकान मालिक समेत तीनों लोगों का मेडिकल कॉलेज में उपचार किया जा रहा है।