फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   mamta kulkarni Dance performance On her Movie Karan Arjun Song Bhangda Paale in jaipur goes Viral

ममता कुलकर्णी: 'करण अर्जुन' के गाने पर एक्ट्रेस ने लगाए ठुमके; यूजर ने पूछा- इन्होंने तो संन्यास ले लिया था?

Sat, 26 Sep 2026 09:55 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Sep 2026 09:55 AM IST
सार

Mamta kulkarni Dance Video: साध्वी बन चुकीं ममता कुलकर्णी का हाल ही में ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। वे जयपुर में एक इवेंट में थिरकती नजर आईं।

विज्ञापन
mamta kulkarni Dance performance On her Movie Karan Arjun Song Bhangda Paale in jaipur goes Viral
ममता कुलकर्णी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ममता कुलकर्णी ने 90 के दशक में बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाया। कई चर्चित फिल्मों का हिस्सा रहीं। मगर, फिर अचानक फिल्मी दुनिया छोड़ दी। वे अध्यात्म की राह पर चल पड़ीं। बीते साल प्रयागराज में महाकुंभ में उन्होंने संन्यास ले लिया। शोबिज से दूरी बना चुकीं ममता कुलकर्णी ने हाल ही में अपने ग्लैमरस अंदाज से सभी को चौंका दिया। जयपुर में एक कार्यक्रम में उन्होंने अपने चर्चित गाने 'भंगड़ा पाले' पर ठुमके लगाए।

विज्ञापन

ममता कुलकर्णी ने जमाई महफिल
ममता कुलकर्णी कल शुक्रवार को जयपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुईं। यह विद्यार्थियों से जुड़ा फेस्टिवल था। इसमें ममता कुलकर्णी ने न सिर्फ शिरकत की, बल्कि स्टेज पर डांस परफॉर्मेंस भी दी। उन्होंने अपने 90 के दशक के चर्चित गानों पर डांस किया। ममता ने 'करण अर्जुन', 'सबसे बड़ा खिलाड़ी' से लेकर 'घातक' तक के गानों पर धमाकेदर डांस कर महफिल जमा दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

'करण अर्जुन' के गाने पर थिरकीं ममता
ममता कुलकर्णी ने एक डांस वीडियो खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया है। इसमें वे फिल्म 'करण अर्जुन' के हिट गाने 'भंगड़ा पाले' पर डांस करती नजर आ रही हैं। इस इवेंट में ममता का एक बार फिर पुराना ग्लैमरस अंदाज देखने को मिला। बता दें कि साल 1995 में आई फिल्म 'करण अर्जुन' में सलमान खान और शाहरुख खान के साथ काजोल और ममता कुलकर्णी अहम भूमिका में थीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by MAHAMANDLESHWAR YAMAIIMAMTA NANDGIRI (@mamtakulkarnimk)


विज्ञापन

नेटिजंस ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
ममता को डांस करते देख उनके फैंस का तो मानो दिन बन गया। सभी को एक बार फिर 90 का वही दौर याद आ गया, जब ममता का सिक्का इंडस्ट्री में चलता था। वहीं, कुछ यूजर्स चौंक गए और सवाल किया कि इन्होंने तो संन्यास ले लिया था। कुछ यूजर्स ने ममता से गुजारिश करते हुए कहा कि वे एक बार फिर सिनेमा की दुनिया में वापसी करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed