{"_id":"6ab6b4e409be8892f2038102","slug":"foreigners-to-taste-the-districts-laddu-and-laujhad-at-the-expo-mart-hardoi-news-c-213-1-hra1001-157333-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: एक्सपो मार्ट में जिले के लड्डू और लौझड़ का विदेशी लेंगे स्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: एक्सपो मार्ट में जिले के लड्डू और लौझड़ का विदेशी लेंगे स्वाद
विज्ञापन
हरदोई। ग्रेटर नोएडा में एक्सपो मार्ट में जिले के लड्डू और लौझड़ का इस बार विदेशी भी स्वाद ले सकेंगे। वहीं हैंडलूम वस्त्र उत्पाद ग्राहकों को लुभाएंगे। उप्र इंटरनेशनल ट्रेड शो में जिले के उत्पादों से जुड़े पांच स्टॉल लगाए गए हैं। एक्सपो मार्ट में उत्पाद की प्रदर्शनी लगाए जाने का मौका मिलने से उद्यमी और कारोबारी खुश हैं।
ग्रेटर नोएडा में आज से शुरू हुए पांच दिवसीय एक्सपो मार्ट में जिले से हैंडलूम उत्पाद की रागिनी कुमारी, जनता हैंडलूम कोऑपरेटिव सोसाइटी लि. और लेडीज चप्पल और जूता उत्पाद की डीके लेदर एवं जूट उद्योग ने प्रदर्शनी लगाई है। लड्डू का स्टॉल बाबा सम्मी हलवाई और लौझड़ का स्टॉल कोथावां के सेठ महाराम स्वीट्स एवं नमकीन भंडार ने लगाया है।
जिला उद्योग प्रोत्साहन तथा उद्यमिता विकास केंद्र के उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह ने बताया कि कारोबारी और उद्यमी बृहस्पतिवार को ही ग्रेटर नोएडा पहुंच गए थे। एक्सपो मार्ट में 2,400 से अधिक प्रदर्शक, 85 देशों से 550 से अधिक अंतरराष्ट्रीय खरीदार और पांच लाख से अधिक आगंतुकों के शामिल होने की उम्मीद है। मार्ट का शुभारंभ केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री ने किया।