{"_id":"6aa53dbe4b9bccd85307fe76","slug":"video-gada-ma-saraya-ghata-pahaca-madalyakata-daaaiija-kajara-taja-sa-pahal-parakha-sarakashha-vayavasatha-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में सरयू घाट पहुंचे मंडलायुक्त-डीआईजी, कजरी तीज से पहले परखी सुरक्षा व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में सरयू घाट पहुंचे मंडलायुक्त-डीआईजी, कजरी तीज से पहले परखी सुरक्षा व्यवस्था
गोंडा में कजरी तीज पर लाखों श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए शनिवार को मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल, डीआईजी अशोक कुमार, डीएम प्रियंका निरंजन और एसपी अभिषेक ने सरयू घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घाट पर बैरिकेडिंग, प्रकाश, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और गोताखोरों की उपलब्धता परखी। उन्होंने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने, आवागमन सुगम रखने और सभी व्यवस्थाएं समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
13 और 14 सितंबर को होने वाले कजरी तीज मेले में 10 से 12 लाख कांवड़ियों के पहुंचने का अनुमान है। सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र को दो जोन और 16 सेक्टर में बांटा गया है। करीब 2600 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा पीएसी, जल पुलिस, गोताखोर, अग्निशमन, स्वाट, डाग स्क्वाड और तीन क्यूआरटी भी तैनात रहेंगी।
सरयू घाट से प्रमुख शिवालयों तक यातायात व्यवस्था के लिए बैरिकेडिंग और वैकल्पिक मार्ग तय किए गए हैं। प्रमुख स्थानों और मंदिर परिसरों में सीसीटीवी कैमरों से निगरानी होगी। संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए चार एंटी रोमियो टीमें सादे कपड़ों में तैनात रहेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।