फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   SUV overturns on bike, girl dies after being crushed

Gonda News: बाइक पर पलटी एसयूवी, दबकर बालिका की माैत

Thu, 17 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 17 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
SUV overturns on bike, girl dies after being crushed
सायना की फाइल फोटो व दुर्घटनाग्रस्त एसयूवी। संवाद
परसपुर। डेहरास-धर्मनगर मार्ग पर मंगुरा मोड़ के पास बृहस्पतिवार को सामने से आ रही स्काॅर्पियो अनियंत्रित होकर बाइक पर पलट गई। हादसे में बाइक सवार छह वर्षीय सायना की मौत हो गई और उसके पिता फिदा हुसैन (40) व दादी हदीरन (55) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक स्काॅर्पियो से निकलकर भाग गया।
सालपुर पाठक निवासी मुमताज अली ने बताया कि उनके भाई फिदा हुसैन बृहस्पतिवार को मां हदीरन और बेटी सायना के साथ बाइक से बेलवा चौराहा के बगिया गांव स्थित ननिहाल जा रहे थे। मंगुरा मोड़ के पास सामने से आ रही स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई और बाइक उसके नीचे दब गई। हादसे में बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल ने सायना को मृत घोषित कर दिया। फिदा हुसैन और हदीरन को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण सीएचसी पहुंच गए। बच्ची की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आनंद राय ने बताया कि हादसे की सूचना पर परसपुर थाने की पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पलटी स्काॅर्पियो को पुलिस ने हाइड्रा मंगवाकर सड़क से हटवाया। क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने भेजा गया है। पुलिस ने सायना का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed