{"_id":"6aac29abf0db9b75ec0c0047","slug":"lamps-of-blessing-lit-on-pm-modis-birthday-gonda-news-c-100-1-brp1002-166309-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए आशीर्वाद के दीये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: पीएम मोदी के जन्मदिन पर जलाए आशीर्वाद के दीये
Thu, 17 Sep 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीये जलाते लोग। संवाद
गोंडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर बृहस्पतिवार को जिलेभर में सेवा दिवस के तहत ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलेक्ट्रेट में डीएम प्रियंका निरंजन, मेडिकल कॉलेज में सीडीओ दयानंद प्रसाद, विदेश राज्यमंत्री के प्रतिनिधि रमाशंकर मिश्र, भाजपा जिलाध्यक्ष अकबाल बहादुर तिवारी और प्राचार्य डॉ. बीना सिंह समेत अन्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। खरगूपुर में विधायक विनय द्विवेदी, तरबगंज में विधायक प्रेमनारायण पांडेय, मनकापुर में विधायक रमापति शास्त्री, गौरा में विधायक प्रभात वर्मा और करनैलगंज में विधायक अजय सिंह के नेतृत्व में भी कार्यक्रम आयोजित हुए। झंझरी स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छात्राओं और शिक्षिकाओं ने केक काटकर प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया। झालीधाम आश्रम, बालाजी मंदिर रामलीला मैदान, मिश्रौलिया ओवरब्रिज, केशवपुर पहाड़वा ओवरब्रिज, सोनी गुमटी ओवरब्रिज, परसपुर-चचरी से गौरीगंज मार्ग, पसका सरयू घाट, नागेश्वर बाबा आश्रम सहित अन्य स्थलों पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसके अलावा नगर पंचायत तरबगंज, नगर पंचायत बेलसर, हनुमानगढ़ी मंदिर वजीरगंज, अटल आवासीय विद्यालय मनकापुर, स्वामीनारायण छपिया मंदिर व गौरा बुजुर्ग स्थित मानसरोवर स्थल पर भी ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम हुआ। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री के जन्मदिन को ‘सेवा दिवस’ के रूप में मनाते हुए 17 सितंबर से सेवा संकल्प अभियान शुरू किया गया है।