{"_id":"6aa4dfc11dab9725270f4fd6","slug":"video-video-bharavara-karasaga-para-tarakatara-taral-fasa-eka-ghata-parabhavata-raha-ral-sacalna-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: भरवारा क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी, एक घंटे प्रभावित रहा रेल संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: भरवारा क्रॉसिंग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसी, एक घंटे प्रभावित रहा रेल संचालन
लखनऊ-बाराबंकी रेल मार्ग पर शनिवार सुबह मल्हौर स्थित भरवारा क्रॉसिंग के पास सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर फंस गई। इसके चलते करीब एक घंटे से अधिक समय तक ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। लखनऊ से चलकर बाराबंकी के रास्ते जाने वाली मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों को भरवारा क्रॉसिंग से पहले ही रोकना पड़ा। वहीं बाराबंकी की ओर से लखनऊ आने वाली कई ट्रेनें भी प्रभावित हुईं।
स्थानीय निवासी भरत ने बताया कि, शुक्रवार को रेलवे ट्रैक पर मेंटेनेंस का काम चल रहा था। इसी दौरान भरवारा क्रॉसिंग पर सड़क की मरम्मत के लिए खुदाई की गई थी। काम पूरा न होने के कारण शनिवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रॉसिंग से निकल रही थी। इसी दौरान उसका पिछला पहिया खुदाई वाले हिस्से में धंस गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलवे ट्रैक पर फंस गई।
ट्रैक पर ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारियों में अफरातफरी मच गई। सुरक्षा के मद्देनजर कई ट्रेनों को भरवारा क्रॉसिंग से पहले ही रोक दिया गया। इससे आधा दर्जन से अधिक ट्रेनें प्रभावित हुईं और कई ट्रेनें एक घंटे से ज्यादा देरी से चलीं।
उधर, ट्रैक्टर-ट्रॉली फंसने से क्रॉसिंग पर भी वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम में स्कूली बच्चे और राहगीर भी फंसे रहे। रेलवे और संबंधित कर्मचारियों ने जेसीबी की मदद से सीमेंट लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रैक से बाहर निकलवाया। इसके बाद रेल मार्ग को सुरक्षित किए जाने पर ट्रेनों का संचालन दोबारा सामान्य हो सका।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।