Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Gurbani provides the right guidance amidst life's challenges: Jathedar Giani Kuldeep Singh Gadgaj.
{"_id":"6aa4de9a11f6a8a1ff08f667","slug":"video-gurbani-provides-the-right-guidance-amidst-lifes-challenges-jathedar-giani-kuldeep-singh-gadgaj-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरबाणी जीवन की मुश्किलों में सही मार्गदर्शन देती है: जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरबाणी जीवन की मुश्किलों में सही मार्गदर्शन देती है: जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने सिख कौम, खालसा पंथ और गुरु नानक नाम लेवा संगत को लाख-लाख बधाई दी। उन्होंने कहा कि वर्ष 1604 में पांचवें पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी महाराज ने श्री रामसर साहिब के किनारे भाई गुरदास जी से आदि ग्रंथ साहिब का पहला स्वरूप लिखवाया था। इसके बाद सचखंड श्री दरबार साहिब में इसका पहला प्रकाश किया गया। ब्रह्मज्ञानी बाबा बुद्धा साहिब को श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पहले ग्रंथी होने का गौरव प्राप्त है और उन्होंने ही पहला मुखवाक लिया था।
जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने कहा कि यह ऐतिहासिक दिवस केवल सिख समुदाय ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए विशेष महत्व रखता है। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी इलाही ज्ञान का महान भंडार हैं, जो मानवता को सदैव सही जीवन जीने की राह दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि “गुरबाणी इस जग महि चानणु” के सिद्धांत के अनुसार जब गुरबाणी मनुष्य के मन में बसती है और वह उसके अनुसार जीवन व्यतीत करता है तो जीवन की कठिन परिस्थितियों में सही मार्गदर्शन मिलता है। उन्होंने संगत से अपील की कि पहले प्रकाश पर्व पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ने और गुरबाणी के अनुसार जीवन जीने का संकल्प लें। साथ ही उन्होंने प्रार्थना की कि पूरी मानवता अपनी समस्याओं के समाधान और बेहतर जीवन के लिए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से प्रेरणा ले।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।