आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

आज का शब्द: खड्ग और विमल राजस्थानी की कविता- धरती को स्वर्ग बना मानव !

आज का शब्द
                
                                                         
                            'हिंदी हैं हम' शब्द शृंखला में आज का शब्द है- खड्ग, जिसका अर्थ है- एक प्रकार की तलवार, खाँड़ा। प्रस्तुत है विमल राजस्थानी की कविता- धरती को श्वर्ग बना मानव ! 
                                                                 
                            

धरती को स्वर्ग बना मानव !
तू मुक्ति-मोक्ष की बात न कर

मानव से बड़ा नहीं कोई
देवता या कि वह दानव हो
ईश्वर को ईश्वर कौन कहे
धरती पर अगर न मानव हो
स्वामी अनन्त ऊर्जा का तू, नर है, तू ही नारायण है
उष्मा का आदि स्रोत है तू, दृग मूँद दिवस को रात न करे

से स्वर्ग नर्क की बातें तो
मन को बहलाने भर की हैं
पौरूष ही है यह परम पुरूष
धिक है न भुजा जो फड़की है
उद्यम उद्दाम जवानी है, चेतना खड्ग का पानी है
अपने हाथों, अपने पग पर भीषण कठोरा-आघात न कर

जिस दिन मानव मुस्कायेगा
यह विश्व स्वर्ग बन जायेगा
आत्मा का उत्स धरित्री पर-
थिरकेगा, अनहद गायेगा
पुरुषार्थ भाग्य को बाँधेगा, जब नर प्रत्यंख साधेगा
उर-गह्वर में न छलाँग लगा, तिमिरावृत अरुण प्रभात न कर

अवनी से अम्बर मिल जाये
भूगोल-खगोल पिघल जाये
जब व्यष्टि-समष्टि विभेद हटे
सारे रहस्य खुल-खिल जायें
जब कोयल कूहू गाती है, साधना सिद्धि बन जाती है
युग-धर्म कर्म में बदल रहा, मन्त्रों का उल्कापात न कर

हमारे यूट्यूब चैनल को Subscribe करें।


लिंक पर क्लिक करें और जुड़ें अमर उजाला काव्य के व्हाट्सएप चैनल से 

https://whatsapp.com/channel/0029VaXoA27A89Mp96alfc2o

7 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर