फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   north-india-weather-snowfall-in-himachal-uttarakhand-kashmir-heavy-rain-punjab-haryana-rajasthan

उत्तराखंड से कश्मीर तक बदला मौसम: कई राज्यों में फिर मानसून सक्रिय, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदानों में बारिश

Fri, 18 Sep 2026 04:32 AM IST
देवेश त्रिपाठी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/जम्मू/शिमला/देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली/जम्मू/शिमला/देहरादून Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Fri, 18 Sep 2026 04:32 AM IST
सार

उत्तर भारत में मौसम ने अचानक करवट ली है। पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर के पास बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से पहाड़ी राज्यों में ठंड बढ़ने लगी है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई है। वहीं पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश के साथ तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिली।

विज्ञापन
north-india-weather-snowfall-in-himachal-uttarakhand-kashmir-heavy-rain-punjab-haryana-rajasthan
पहाड़ों पर सीजन की पहली बर्फबारी, मैदानों में मूसलाधार बारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ, सौराष्ट्र और आसपास के पूर्वोत्तर अरब सागर में बने कम दबाव के क्षेत्र से कई राज्यों में मानसून एक बार फिर सक्रिय हुआ है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है, जबकि उत्तराखंड में भी बदरी-केदार समेत ऊंची चोटियों पर भारी हिमपात हुआ है। वही, मैदानी क्षेत्रों के पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में कई जगहों पर भारी बारिश हुई है और गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चली हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड में यमुनोत्री धाम में गुरुवार सुबह से हो रही बारिश और आसपास की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू हो गई। सप्त ऋषि कुंड, बंदरपूंछ और गरुड़ गंगा टॉप की चोटियों पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। बदरीनाथ, केदारनाथ, मद्महेश्वर व तुंगनाथ की चोटियों में भी बर्फबारी हुई। उधर, हेमकुंड साहिब और बदरीनाथ धाम के ऊंचाई वाले स्थानों पर भी जमकर बर्फबारी हुई। मौसम में अचानक आए बदलाव से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन


वहीं चार धामा यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं को भी मुश्किलों का सामना पड़ा। बर्फबारी के बाद केदारनाथ में अधिकतम तापमान 3 डिग्री से 5 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री से 3 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। हरियाणा में विदाई से पहले मानसून कहर बरपा रहा है। बुधवार शाम से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के 20 जिलों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हिमाचल : साच पास में 30 सेमी हिमपात, रुकी मणिमहेश यात्रा
हिमाचल प्रदेश में साच पास में करीब 30 सेमी हिमपात हुआ। कुल्लू और लाहौल-स्पीति में रोहतांग, बारालाचा, कुंजम और शिंकुला दर्रा सहित ऊंची चोटियों पर रुक-रुक कर बर्फबारी हुई। जिले में सुंदरासी, गौरीकुंड और पवित्र मणिमहेश क्षेत्र में करीब 10 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई। हिमपात के चलते मणिमहेश यात्रा सुबह के समय तीन घंटे तक रोकनी पड़ी। भरमौर में बिजली गिरने से 27 भेड़-बकरियों की मौत हो गई और कई घायल हो गईं। मंडी के सुंदरनगर में भारी भूस्खलन से दो रिहायशी मकान गिर गए और दो कारें मलबे की चपेट में आ गईं। 


कश्मीर में सर्दी की आहट
कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में गुरेज घाटी में बर्फबारी होने की मौसम विभाग ने पुष्टि की है। इस इलाके में ठंड की आहट शुरू हो गई है। जम्मू के किश्तवाड़ के सिंथन टॉप पर भी बर्फ गिरी है। सीजन की पहली बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है और कई क्षेत्रों ठंड बढ़ गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed