{"_id":"6a21a3d9ff5c17dc67022af6","slug":"video-bicycles-distributed-to-7-girls-under-kavach-project-2026-06-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"कवच परियोजना के तहत 7 बालिकाओं में हुआ साइकिल वितरण, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कवच परियोजना के तहत 7 बालिकाओं में हुआ साइकिल वितरण, VIDEO
चकिया तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को मानव संसाधन एवं महिला विकास संस्थान द्वारा संचालित कवच परियोजना के अंतर्गत सात बालिकाओं को साइकिल का वितरण किया गया। जिसमें बालिकाओं का योगदान बाल विवाह की रोकथाम समुदाय में जागरूकता करना पाया गया था।
उप जिलाधिकारी पवन कुमार यादव ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ सिंह यादव तहसीलदार देवेंद्र यादव की उपस्थिति में बाल विवाह जैसे रोकथाम में अपनी मुख्य भूमिका निभाने वाली सात बालिकाओ शहाना लक्ष्मी सोनी ममता आरुषि नेहा शालू को शिक्षा से जोड़ने के लिए कवच परियोजना के तहत साइकिल वितरण की गई।
जिनके बाल विवाह समय रहते रोक कर उन्हें शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ा गया।
एसडीएम पवन कुमार यादव ने कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के खिलाफ आवाज उठाने अपने या अन्य बालिकाओं का विवाह रुक्मणी वाले बहादुर बालिकाओं को साइकिल का पुरस्कार उनके साहस को प्रोत्साहित करेगा। ब्लॉक प्रमुख शंभूनाथ यादव ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और 18 वर्ष से कम उम्र की बच्चियां या 21 वर्ष से कम उम्र के बच्चों की शादी रोकने के लिए सरकार कृत संकल्पित है। बालिकाओं को शिक्षा और आत्मरक्षा के लिए तमाम हेल्पलाइन और योजनाओं से जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर मनोज शहनाज बानो संजू प्रीति जितेंद्र प्रिंस आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।