फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Bengaluru Food Safety Department Takes Action at Famous Club What Irregularities Were Found in kitchen

तुकाराम की राह पर चला बंगलूरू खाद्य सुरक्षा विभाग: मशहूर क्लब पर की कार्रवाई, खाने में क्या-क्या गड़बड़ी मिली?

Fri, 04 Sep 2026 01:04 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Fri, 04 Sep 2026 01:04 PM IST
सार

बंगलूरू के सहकारनगर स्थित चेयरमैन क्लब की रसोई में खाद्य सुरक्षा नियमों की गंभीर अनदेखी मिली है। जांच में 40 किलो एक्सपायर्ड मिर्ची, गलत लेबल वाले खाद्य उत्पाद और प्रतिबंधित कृत्रिम रंग मिले। रसोई में साफ-सफाई भी बेहद खराब थी और शाकाहारी तथा मांसाहारी खाद्य सामग्री साथ रखी गई थी। सवाल है कि क्लब जैसी जगह पर खाने की सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही कैसे हुई? इस पर क्या कार्रवाई हुई? आइए, विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
Bengaluru Food Safety Department Takes Action at Famous Club What Irregularities Were Found in kitchen
जांच में और क्या-क्या मिला? - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में सख्त कार्रवाई के लिए चर्चित तुकाराम मुंढे लगातार नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा कस रहे हैं। इसी बीच बंगलूरू में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने मशहूर चेयरमैन क्लब की रसोई पर बड़ा एक्शन लिया है। जांच में रसोई की साफ-सफाई से लेकर खाद्य सामग्री के रखरखाव तक कई गंभीर गड़बड़ियां मिलीं। 40 किलो एक्सपायर्ड मिर्ची, गलत लेबलिंग और प्रतिबंधित कृत्रिम रंग मिलने के बाद रसोई बंद कर दी गई। 
विज्ञापन


विभाग ने तीन सितंबर को सहकारनगर स्थित चेयरमैन क्लब की रसोई का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य मंत्री यूटी खादर के निर्देश पर हुई इस जांच में रसोई और खाद्य सामग्री से जुड़ी कई गंभीर खामियां सामने आईं। अधिकारियों के मुताबिक, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और इससे जुड़े नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसके बाद क्लब की रसोई को बंद कर दिया गया और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

40 किलो एक्सपायर्ड मिर्ची कहां मिली?

जांच के दौरान खाने में इस्तेमाल के लिए रखी गई करीब 40 किलो एक्सपायर्ड मिर्ची मिली, जिसे जब्त कर लिया गया। इसके अलावा पांच किलो ब्रेडक्रम्ब्स और दो किलो सजीरा खाद्य उत्पादों पर सही तरीके से लेबल नहीं लगाया गया था। अधिकारियों ने इसे भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण के नियमों का उल्लंघन बताया। खाद्य सामग्री के भंडारण और इस्तेमाल से जुड़े जरूरी सुरक्षा उपाय भी ठीक से नहीं अपनाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई में साफ-सफाई और रंगों को लेकर क्या गड़बड़ी?

अधिकारियों के अनुसार, खाना बनाने और सामान रखने वाली जगहों पर बेहद खराब स्वच्छता व्यवस्था मिली। खाद्य पदार्थों में इस्तेमाल या भंडारण के लिए ऐसे कृत्रिम रंग भी पाए गए, जिनके इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी। इसके अलावा शाकाहारी और मांसाहारी खाद्य पदार्थों को एक साथ रखा गया था। विभाग ने कहा कि इस तरह का भंडारण खाद्य सुरक्षा के लिहाज से गंभीर लापरवाही है और इससे खाने की गुणवत्ता तथा सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

अब क्लब पर क्या कार्रवाई होगी?

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के आयुक्त श्रीनिवास के अनुसार, गंभीर खामियों और अस्वच्छ परिस्थितियों को देखते हुए रसोई बंद करने का फैसला लिया गया। विभाग ने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 और संबंधित नियमों के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने यह भी कहा है कि खाद्य कारोबार से जुड़े प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जाएगी। नियम तोड़ने वाले कारोबारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed