फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mirzapur The Movie X Review user like the story dialogue and action of Pankaj Tripathi and Ali Fazal

मिर्जापुर एक्स रिव्यू: यूजर्स को कैसी लगी पंकज त्रिपाठी और अली फजल की फिल्म? कहानी पर दे रहे ऐसी प्रतिक्रिया

Fri, 04 Sep 2026 12:10 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 04 Sep 2026 12:10 PM IST
सार

Mirzapur The Movie X Review: फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' को लेकर पहले से दर्शकों के बीच बज बना था। अब जब यह सिनेमाघरों में रिलीज हुई है, तो यूजर्स इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

विज्ञापन
Mirzapur The Movie X Review user like the story dialogue and action of Pankaj Tripathi and Ali Fazal
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु की अदाकारी वाली फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। कई दर्शकों ने इसका पहला शो देखा है। वह एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ यूजर्स ने कलाकारों के अभिनय के बारे में बात की है, तो वहीं कुछ ने इसके एक्शन, डायलॉग और कहानी के बारे में बात की है।
विज्ञापन

यूजर को पसंद आई फिल्म
एक यूजर ने फिल्म 'मिर्जापुर' की काफी तारीफ की है। उन्होंने फिल्म को लेकर लिखा 'मिर्जापुर फिल्म इंटरवल तक जबरदस्त! मजा आ रहा है। सभी किरदार, सीन और डायलॉग्स में भरपूर एंटरटेनमेंट और मसाला है। डायरेक्टर गुरमीत सिंह बहुत होनहार लग रहे हैं!'
 
यूजर ने फिल्म को बताया हिट
एक और यूजर को फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' बहुत अच्छी लगी है। उन्होंने एक्स पर लिखा 'कभी नहीं सोचा था कि मिर्जापुर हिट होगी। बॉलीवुड के लिए यह अजीब दौर है।'
 
यूजर ने पहले हाफ को बताया अच्छा
एक और यूजर ने फिल्म को लेकर लिका 'कहानी की अच्छी शुरुआत के साथ पहला हाफ ठीक-ठाक रहा। एक अच्छी बात यह है कि हर किरदार को अपनी कहानी और व्यक्तित्व को विकसित करने के लिए पूरा समय दिया गया है। (हालांकि कुछ लोगों को यह थोड़ा धीमा लग सकता है)। इंटरवल से पहले का हिस्सा इतना बढ़िया था कि आप अच्छी उम्मीदों के साथ दूसरे हाफ की ओर बढ़ें।'
 
उम्मीद पर खरी उतरी फिल्म
एक यूजर ने लिखा है कि यह फिल्म उम्मीदों पर खरी उतरी है। उन्होंने लिखा 'इंटरवल हो गया। एक शब्द में अगर फिल्म की समीक्षा करें तो यह भौकाल है। अब तक यह बिल्कुल वैसी ही है जैसी हम मिर्जापुर यूनिवर्स से उम्मीद कर रहे थे। अब दूसरे हाफ का इंतजार नहीं हो रहा।'
   

यूजर ने दिया रिएक्शन 
एक यूजर को फिल्म 'मिर्जापुर' पसंद नहीं आई है। उन्होंने सोशल मीडिया लिखा 'मैं बेकार 'मिर्जापुर' फिल्म देखने गया था। मैं मिर्जापुर वेब सीरीज के सीजन 1 के दो एपिसोड भी नहीं झेल पाया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

'मिर्जापुर द मूवी' की स्टारकास्ट
'मिर्जापुर द मूवी' ने आज सिनेमाघरों में दस्तक दी है। फिल्म की कास्ट में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, अली फजल, जितेंद्र कुमार, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी, रसिका दुगल, मोहित मलिक, शीबा चड्ढा, राजेश तैलंग, प्रमोद पाठक, श्रिया पिलगांवकर, हर्षिता शेखर गौड़, श्वेता त्रिपाठी, सोनल एस. चौहान, अनंग्शा बिस्वास, शाजी चौधरी, सत्येंद्र सोनी, कुलभूषण खरबंदा और सुशांत सिंह अहम भूमिकाओं में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed