फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Notification Out: Apply Online for 1,100 Specialist Officer Vacancies Now

नौकरी: इस सरकारी बैंक में निकली 1100 पदों पर भर्ती, हर महीने 93 हजार रुपये तक की सैलरी, कौन कर सकता है आवेदन?

Fri, 04 Sep 2026 01:09 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 04 Sep 2026 01:09 PM IST
सार

BOB SO Recruitment 2026: बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के कुल 1,100 पदों पर भर्ती निकाली है। ऑनलाइन आवेदन 4 से 24 सितंबर 2026 तक bankofbaroda.bank.in पर कर सकते हैं। योग्यता में स्नातक, स्नातक के साथ सीए और संबंधित अनुभव अनिवार्य है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी नीचे पढ़ें...
 

विज्ञापन
Bank of Baroda SO Recruitment 2026 Notification Out: Apply Online for 1,100 Specialist Officer Vacancies Now
BOB SO Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

BOB Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देखने वालों के लिए एक शानदार अवसर है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज और कॉर्पोरेट व इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभागों में 1,100 नियमित स्पेशलिस्ट ऑफिसर्स के पदों पर भर्ती निकाली है। विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17 के तहत अधिसूचित इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, 4 सितंबर से शुरू हो रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट bankofbaroda.bank.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

क्या है आवेदन करने की अंतिम तिथि?

  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान: 04 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026
  • पात्रता की कट-ऑफ तिथि (आयु/अनुभव): 01 सितंबर 2026
  • आधिकारिक आवेदन पोर्टल: bankofbaroda.bank.in/Career.htm
विज्ञापन
विज्ञापन

भर्ती से जुड़ी मुख्य जानकारी

श्रेणी जानकारी
संस्था का नाम बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda)
विज्ञापन संख्या BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17
पद का नाम स्पेशलिस्ट ऑफिसर (Wealth Executive & Credit Analyst)
कुल पद 1,100 (1,000 वेल्थ एग्जीक्यूटिव + 100 क्रेडिट एनालिस्ट)
सैलरी वेल्थ एग्जीक्यूटिव - ₹48,480 - ₹85,920
क्रेडिट एनालिस्ट - ₹64,820 - ₹93,960
आवेदन की तिथि 04 सितंबर 2026 से 24 सितंबर 2026
पात्रता कट-ऑफ तिथि 01 सितंबर 2026
आयु सीमा 21 से 33 वर्ष (पदानुसार, आरक्षित श्रेणियों के लिए नियम अनुसार छूट)
शैक्षणिक योग्यता स्नातक / स्नातक + CA तथा पदानुसार अनिवार्य अनुभव व सर्टिफिकेशन
चयन प्रक्रिया स्क्रूटनी
लिखित परीक्षा
साइकोमेट्रिक टेस्ट
जीडी/पर्सनल इंटरव्यू
आवेदन शुल्क ₹850 (सामान्य/OBC/EWS)
₹175 (SC/ST/PwBD/महिला/पूर्व सैनिक)
आधिकारिक पोर्टल bankofbaroda.bank.in/Career.htm
विज्ञापन

कितने पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान के तहत बैंक ऑफ बड़ौदा के वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज और कॉर्पोरेट व इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट विभाग में वेल्थ एग्जीक्यूटिव और क्रेडिट एनालिस्ट के कुल 1,100 पदों पर भर्ती होनी है। रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  • वेल्थ एग्जीक्यूटिव - 1,000
  • क्रेडिट एनालिस्ट - 100
  • कुल - 1,100


श्रेणीवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

 
पद का नाम कैडर / स्केल सामान्य (UR) OBC SC ST EWS कुल पद PwBD (क्षैतिज)
वेल्थ एग्जीक्यूटिव JMG/S-I 405 270 150 75 100 1,000 40 (10 LD, 10 HI, 10 VI, 10 d&e)
क्रेडिट एनालिस्ट MMG/S-II 40 27 15 8 10 100 4 (1 LD, 1 HI, 1 VI, 1 d&e)

योग्यता एवं कार्य अनुभव मानदंड

मापदंड वेल्थ एग्जीक्यूटिव (JMG/S-I) क्रेडिट एनालिस्ट (MMG/S-II)
आयु सीमा (01.09.2026 तक) 22 से 32 वर्ष 21 से 33 वर्ष
अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) स्नातक + उत्तीर्ण CA (Chartered Accountant)
अनिवार्य सर्टिफिकेट IC 38, NISM Series V-A, NISM XXI-A, या NISM V-D में से कोई एक NA
न्यूनतम अनुभव वेल्थ प्रोडक्ट्स (बैंक/AMC/ब्रोकिंग) बेचने में 2 वर्ष कमर्शियल बैंक में 1 वर्ष का बैंकिंग अनुभव
वरीयता (Preferred Background) 2 वर्षीय MBA / PG Diploma (Finance/Marketing) कॉर्पोरेट क्रेडिट का सीधा कार्य अनुभव

सिलेक्शन कैसे होगा?

चयन प्रक्रिया 4 चरणों में होगी:

  1. आवेदन पत्रों की स्क्रूटनी
  2. ऑनलाइन लिखित परीक्षा (यदि आवश्यक हो)
  3. साइकोमेट्रिक टेस्ट
  4. ग्रुप डिस्कशन/पर्सनल इंटरव्यू

कितनी मिलेगी सैलरी?

वेल्थ एग्जीक्यूटिव
  • वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए वेतनमान 48,480 रुपये से शुरू होकर 85,920 रुपये तक है।
  • इसमें 12 महीने की प्रोबेशन अवधि होगी।
  • चयनित उम्मीदवार को 3 वर्ष की सेवा का सर्विस बॉन्ड देना होगा।
  • बॉन्ड पूरा नहीं करने की स्थिति में 3 महीने के सकल वेतन के बराबर राशि देनी होगी, जो अधिकतम ₹2 लाख होगी।

क्रेडिट एनालिस्ट
  • क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए वेतनमान 64,820 रुपये से शुरू होकर 93,960 रुपये तक है।
  • इस पद पर भी प्रोबेशन अवधि 12 महीने की होगी।
  • उम्मीदवार को 3 वर्ष की सेवा का सर्विस बॉन्ड देना होगा।
  • बॉन्ड की शर्त पूरी नहीं करने पर 3 महीने के सकल वेतन के बराबर पेनल्टी देनी होगी, जिसकी अधिकतम सीमा ₹3 लाख निर्धारित है।

आवेदन शुल्क

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस: 850 रुपये (GST शामिल) + पेमेंट गेटवे चार्ज
  • एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी, महिला एवं पूर्व सैनिक: 175 रुपये (GST शामिल) + पेमेंट गेटवे चार्ज

आवेदन करने के चरण

  • आधिकारिक बैंक ऑफ बड़ौदा के करियर पोर्टल bankofbaroda.bank.in/Career.htm पर जाएं।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें।
  • अपनी शैक्षणिक योग्यता, सर्टिफिकेशन और कार्य अनुभव का सही विवरण भरें।
  • अपने आवश्यक दस्तावेज पीडीएफ (अधिकतम 500 KB) फॉरमैट में अपलोड करें।
  • फोटो अपलोड करें और वेबकैम या मोबाइल QR कोड से लाइव फोटो कैप्चर प्रक्रिया पूरी करें।
  • काली स्याही से किया गया हस्ताक्षर और बाएं अंगूठे का निशान अपलोड करें।
  • भरे गए विवरणों की जांच करें (सबमिट करने के बाद बदलाव संभव नहीं होगा)।
  • शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें और आवेदन फॉर्म व रसीद का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed