{"_id":"6a99cfdcd0ec52d7b00da931","slug":"the-road-worth-rs-19-crore-could-not-last-even-four-years-chandauli-news-c-189-1-svns1011-154020-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: चार साल भी नहीं टिक सकी 19 करोड़ की सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: चार साल भी नहीं टिक सकी 19 करोड़ की सड़क
विज्ञापन
अलीनगर-सकलडीहा क्षतिग्रस्त मार्ग। संवाद
ताराजीवनपुर। जनपद के प्रमुख और व्यस्त मार्गों में शामिल अलीनगर-सकलडीहा मार्ग की हालत इन दिनों बेहद खराब है। करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से वर्ष 2022 में कराए गए मरम्मत कार्य के चार साल भी पूरे नहीं हुए और सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। कई स्थानों पर सड़क की गिट्टियां उखड़कर किनारे बिखरी पड़ी हैं। इससे राहगीरों को आवागमन में परेशानी हो रही है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
अलीनगर-सकलडीहा मार्ग जनपद के महत्वपूर्ण मार्गों में है। यह सकलडीहा, कमालपुर, धानापुर और चहनियां समेत कई प्रमुख बाजारों और सैकड़ों गांवों को जोड़ता है। मार्ग के जरिए गाजीपुर के साथ ही वाराणसी, आजमगढ़ और मऊ की ओर भी आवागमन होता है। रोजाना हजारों लोग इस मार्ग से सफर करते हैं। ऐसे में सड़क की बदहाल स्थिति से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में लापरवाही के कारण कुछ ही वर्षों में इसकी गिट्टियां उखड़ने लगीं। जगह-जगह बने गड्ढों के कारण दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। कई बार राहगीर गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
कोट.....
अलीनगर-सकलडीहा मार्ग पर बने गड्ढों की जानकारी मिली है। शीघ्र गड्ढों की मरम्मत कराकर राहगीरों की समस्या दूर की जाएगी। राजेश कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड