{"_id":"6a99d0bba1e4e57e61042cbb","slug":"tableaus-of-kanhas-birth-anniversary-were-decorated-everywhere-chandauli-news-c-189-1-svns1012-154044-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandauli News: जगह-जगह सज गईं कान्हा के जन्मोत्सव की झांकियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandauli News: जगह-जगह सज गईं कान्हा के जन्मोत्सव की झांकियां
विज्ञापन
जन्माष्टमी के पूर्व संध्या पीडीडीयू नगर में सजावटी सामानों की खरीदारी करते लोग। संवाद
पीडीडीयू नगर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। शुक्रवार की आधी रात को योगेश्वर श्रीकृष्ण का जन्म होगा। इसके साथ ही ‘जय कन्हैया लाल की, मदन गोपाल की’ की गूंज होगी। बृहस्पतिवार को दिनभर तैयारियां होती रहीं। जगह-जगह श्रीकृष्ण जन्म की झांकियां सजाई गईं। बच्चों में इसे लेकर विशेष उत्साह रहा। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म की झांकी का संसार रचा।
पीडीडीयू नगर निवासी पं. अजय पाठक और संतोष तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को आधी रात के बाद तक अष्टमी तिथि रहेगी। सिंह लग्न और रोहिणी नक्षत्र का योग बन रहा है। इससे शुक्रवार को गृहस्थ और वैष्णव दोनों के लिए जन्माष्टमी है। यह अत्यंत शुभ योग है। मुगलसराय कोतवाली, अलीनगर थाना, चंदौली पुलिस लाइन, सुभाष नगर स्थित गौड़ीय मठ, कैलाशपुरी, रविनगर, शाहकुटी शिव मंदिर, चतुर्भुजपुर, आरपीएफ कॉलोनी, मानसनगर मंदिर में झांकियां सजाई जा रही हैं।
बाजार में खिलौने, पालने, झूले, लड्डू गोपाल की पोशाक, मुकुट, बांसुरी और अष्टधातु की मूर्तियों की खरीदारी हुई। धर्मशाला रोड पर दुकानदार मनोज कुमार ने बताया कि साधारण सूती और रेशमी पोशाकें 50 रुपये तक मिल रही हैं। वहीं, भारी जरदोजी, गोटा-पत्ती और कुंदन वर्क वाली डिजाइनर पोशाकें 1,500 से 2,500 रुपये तक बिक रही हैं। लड्डू गोपाल के बैठने के लिए लकड़ी, मेटल, पीतल और मखमली नक्काशीदार झूले 100 रुपये से लेकर 5,000 रुपये में उपलब्ध हैं। वहीं, इलेक्ट्रॉनिक सामान विक्रेता टिंकू जायसवाल ने बताया कि झांकी सजाने के लिए फैंसी लाइट्स, एलईडी झालरों और स्वचालित झूलों की बिक्री ज्यादा हो रही है।