फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Sucker mouth catfish pose a threat to aquatic life

Chandauli News: जलीय जीवों के लिए खतरा बनी सकर माउथ कैटफिश

Fri, 04 Sep 2026 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sucker mouth catfish pose a threat to aquatic life
बिल्ली मछली, संवाद
टांडाकला। गंगा में देशी मछलियों के अस्तित्व और मछुआरों की आजीविका पर बढ़ते खतरे को देखते हुए मत्स्य विभाग लखनऊ की वैज्ञानिक टीम ने टांडाकला घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने गंगा में विदेशी प्रजाति की मछलियों के बढ़ते प्रभाव का अध्ययन करने के साथ स्थानीय मछुआरों को जागरूक किया।
विज्ञापन


टीम का नेतृत्व कर रहे प्रधान वैज्ञानिक डॉ. शरद कुमार सिंह ने बताया कि हेलिकॉप्टर मछली, क्रोकोडाइल फिश, सकर माउथ कैटफिश और बिल्ली मछली के नाम से पहचानी जाने वाली विदेशी प्रजाति गंगा के जलीय जीवों के लिए गंभीर खतरा बन रही हैं। यह आक्रामक प्रजाति तेजी से फैल रही है। इसके कारण रोहू और भाकुर जैसी देशी मछलियों के अंडे और बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। इससे देसी मछलियों की संख्या घटने के साथ मछुआरों की आजीविका पर भी संकट बढ़ सकता है।
विज्ञापन

डॉ. शरद कुमार सिंह ने मछुआरों से देशी मछलियों के संरक्षण में सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि जाल में सकर माउथ कैटफिश फंसने पर उसे दोबारा नदी में न छोड़ें। उन्होंने कहा कि विदेशी प्रजाति के प्रसार को रोकना देसी मछलियों के संरक्षण और मछुआरों की आजीविका के लिए जरूरी है। इस दौरान डॉ. विकास कुमार साहू, दर्शन निषाद, अनिल निषाद, उमा निषाद, झगड़ु निषाद, चंदे निषाद, विलास निषाद, विजय निषाद और जितेंद्र निषाद आदि मौजूद थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed