फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   Modern machines will enhance the skills of ITI trainees.

Chandauli News: आधुनिक मशीनों से आईटीआई प्रशिक्षुओं का निखरेगा हुनर

Fri, 04 Sep 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Modern machines will enhance the skills of ITI trainees.
पीडीडीयू नगर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के प्रशिक्षुओं को अब अपने ट्रेड से संबंधित आधुनिक मशीनों पर नियमित रूप से अभ्यास करने का अवसर मिलेगा। टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से रेवसा स्थित आईटीआई की कार्यशाला में नई मशीनें लगाई गई हैं। इससे प्रशिक्षुओं को अपना तकनीकी कौशल निखारने के ज्यादा अवसर मिलेंगे।
विज्ञापन

रेवसा स्थित आईटीआई में 18 ट्रेड की पढ़ाई हो रही है। इनमें कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट, ड्राफ्ट्समैन सिविल, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, फिटर, वेल्डर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग टेक्नीशियन, पेंटर जनरल, कॉस्मेटोलॉजी, फैशन डिजाइनिंग एंड टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग ड्राइंग टेक्नोलॉजी, मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस एंड ऑटोमेशन टेक्नोलॉजी सहित अन्य ट्रेड शामिल हैं। टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से संस्थान को दो आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य अजय कुमार ने बताया कि आधुनिक मशीनों की मदद से प्रशिक्षुओं को तकनीक का व्यावहारिक ज्ञान हासिल करने का अधिक अवसर मिलेगा। प्रशिक्षण के बाद रोजगार के क्षेत्र में युवाओं की दक्षता मजबूत होगी। आधुनिक तकनीक से परिचित होने के कारण प्रशिक्षुओं को उद्योगों की जरूरत के अनुरूप खुद को तैयार करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed