{"_id":"69aef0c7577ffe007a07aa27","slug":"video-125-girl-students-received-bicycles-23-women-were-honored-in-chandauli-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"125 छात्राओं को मिली साइकिल, 23 महिलाओं को किया सम्मानित; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
125 छात्राओं को मिली साइकिल, 23 महिलाओं को किया सम्मानित; VIDEO
पं.दीनदयाल उपाध्याय रेल मंडल की ओर से अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन किया गया। यूरोपियन कॉलोनी स्थित बाॅकले अधिकारी क्लब परिसर में आयोजित समारोह में स्टाफ बेनिफिट फंड से रेलकर्मियों के 125 बेटियों को साइकिल वितरित की गई। वहीं पूर्व मध्य रेलवे महिला कल्याण संगठन की ओर से 23 महिला कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबधक उदय सिंह मीना ने सभी को सम्मानित किया।
इस मौके पर डीआरएम ने कहा कि बालिकाओं को साइकिल वितरित करने की पहल का उद्देश्य बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय एवं अन्य शैक्षणिक संस्थानों तक उनके आवागमन को सुगम बनाना है। साइकिल प्राप्त करने वाली बालिकाओं के चेहरों पर दिख रही मुस्कान उनके उत्साह, खुशी और नए आत्मविश्वास को स्पष्ट रूप से दर्शा रहा है। वहीं 23 महिला कर्मचारी भी प्रमाण पत्र पाकर खिल उठीं। इस मौके पर महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष चित्रा सिंह, एडीआरएम दिलीप कुमार, वरीय मंडल कार्मिक अधिकारी उज्ज्वल आनंद, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक राजीव रंजन, वरीय मंडल वित्त प्रबंधक राहुल राज, ईसीआरईयू के मंडल सचिव डीके मिश्र, मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार, उपाध्यक्ष सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।