फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chandauli News ›   A youth preparing for army recruitment died after being hit by a dumper, his companion injured.

Chandauli News: डंपर की टक्कर से सेना भर्ती की तैयारी कर रहे युवक की मौत, साथी घायल

Sun, 13 Sep 2026 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
A youth preparing for army recruitment died after being hit by a dumper, his companion injured.
धर्मानंद, फाइलफोटो
नियामताबाद। अलीनगर थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव के पास शनिवार को जीटी रोड पर तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि पीछे बैठा उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, दुर्घटना के बाद डंपर छोड़कर चालक भाग गया। डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

सैयदराजा कोतवाली क्षेत्र के अमड़ा (बरहनी) गांव निवासी धर्मानंद खरवार (25) और राहुल विश्वकर्मा (37) शनिवार को एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर मुगलसराय की ओर जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मानंद खरवार करीब पांच साल से सेना भर्ती की तैयारी कर रहा था। दोनों आलमपुर गांव के समीप जीटी रोड पर पहुंचे ही थे कि इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार धर्मानंद खरवार की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं बाइक पर पीछे बैठे राहुल विश्वकर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कुछ ही देर में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी।

सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए नियामताबाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed