फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: FDA seizes over 95 tonnes of food products, 172 litres of milk worth Rs 4.45 cr

महाराष्ट्र: त्योहार से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 4.45 करोड़ रुपये के 95 टन से ज्यादा खाद्य उत्पाद जब्त

Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
पवन पांडेय पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 12 Sep 2026 11:29 PM IST
सार

महाराष्ट्र एफडीए ने त्योहारी सीजन से पहले मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 95 टन से ज्यादा खाद्य उत्पाद और 172 लीटर दूध जब्त किया। इनकी कुल कीमत करीब 4.45 करोड़ रुपये है। यह कार्रवाई अहिल्यानगर, पुणे, नासिक और बुलढाणा में हुई।

विज्ञापन
Maharashtra: FDA seizes over 95 tonnes of food products, 172 litres of milk worth Rs 4.45 cr
त्योहार से पहले एफडीए की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

महाराष्ट्र में आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मिलावटी और घटिया खाद्य पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पिछले दो दिनों में विभाग ने राज्य के अहिल्यानगर, पुणे, नासिक और बुलढाणा जिलों में छापेमारी और जांच की। इस दौरान 95 टन से ज्यादा खाद्य पदार्थ और 172 लीटर दूध जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत करीब 4.45 करोड़ रुपये है। एफडीए ने सुरक्षित और अच्छी गुणवत्ता वाले खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच अभियान चलाया था। महाराष्ट्र में गणेश चतुर्थी के साथ त्योहारी सीजन शुरू हो रहा है। इस दौरान मिठाई, पनीर, खोया और दूध से बने अन्य उत्पादों की मांग बढ़ जाती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- ब्रिक्स बदलेगा दुनिया की आर्थिक व्यवस्था?: पेजेश्कियान बोले- अमेरिका का दबदबा खत्म करने के लिए बना ये संगठन
विज्ञापन


अहिल्यानगर में करीब चार करोड़ का मक्खन जब्त
अहिल्यानगर में एफडीए अधिकारियों ने एक कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारा। यहां से 75,368.8 किलो पाश्चुरीकृत कुकिंग बटर जब्त किया गया। इसकी कीमत करीब 3.95 करोड़ रुपये बताई गई है। यह उत्पाद ‘मदुरामा क्रीमी डिलाइट’ नाम से लेबल किया गया था। एफडीए को उत्पाद की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं होने का संदेह हुआ। साथ ही इसके लेबल पर भी कुछ कमियां मिलीं। अधिकारियों ने इसके नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे और पूरा स्टॉक सील कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुणे में पनीर और खोया जब्त
पुणे में सूचना मिलने के बाद एफडीए ने दो वाहनों को रोका। इनमें बड़ी मात्रा में पनीर, खोया और दही ले जाया जा रहा था। अधिकारियों को जांच के दौरान कई गड़बड़ियां मिलीं। इनमें तापमान नियंत्रित व्यवस्था के बिना दूध से बने उत्पादों का परिवहन, कर्नाटक से लाए गए पनीर के खरीद-बिक्री के बिल नहीं होना और बिना सील वाली पॉलीथिन में खाद्य पदार्थ रखना शामिल था। लेबल भी अधूरे पाए गए। पहले वाहन से 7,362.5 किलो खाद्य पदार्थ, जिसकी कीमत करीब 17.15 लाख रुपये थी, जब्त किया गया। दूसरे वाहन से 6,081 किलो पनीर, जिसकी कीमत करीब 14.55 लाख रुपये थी, जब्त किया गया। इसके अलावा पुणे के बुधवार पेठ स्थित एक प्रतिष्ठान में बिना स्रोत की जानकारी के खोया रखा मिला। यहां से 4,627 किलो खोया, जिसकी कीमत करीब 11.56 लाख रुपये थी, जब्त किया गया। बाद में खाद्य कारोबारी ने एफडीए की अनुमति से पूरा स्टॉक नष्ट कर दिया। पुणे की तीनों कार्रवाइयों में कुल 18,070.5 किलो खाद्य पदार्थ जब्त किए गए और 69 नमूने जांच के लिए भेजे गए।


नासिक और बुलढाणा में भी कार्रवाई
नासिक में गुजरात से लाई जा रही विशेष मिठाई बर्फी की जांच की गई। अधिकारियों ने 1,955 किलो बर्फी, जिसकी कीमत करीब 5.58 लाख रुपये थी, जब्त की और 10 नमूने जांच के लिए भेजे। बुलढाणा के नंदुरा तालुका के येरली गांव में एक दूध संग्रह केंद्र की जांच के दौरान भी कई नियमों का उल्लंघन मिला। केंद्र का पंजीकरण नहीं था और दूध संग्रह के दौरान उचित व्यवस्था भी नहीं थी। तापमान बनाए रखने की व्यवस्था और दूध आपूर्तिकर्ताओं से जुड़े जरूरी रिकॉर्ड भी उपलब्ध नहीं थे।

यह भी पढ़ें- बंगाल: भाजपा विधायक रेखा पात्रा ने जिला नेताओं पर लगाए आरोप, कहा- पढ़ी-लिखी नहीं हूं, इसलिए करते हैं गुमराह

एफडीए ने यहां से 139 लीटर गाय का दूध और 33 लीटर भैंस का दूध जब्त किया। इसकी कुल कीमत 7,863 रुपये थी। खराब होने वाला उत्पाद होने के कारण इसे नष्ट कर दिया गया। एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंडे ने कहा कि विभाग महाराष्ट्र में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर लगातार नजर रख रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। मिलावटी और गलत लेबल वाले खाद्य पदार्थ बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed