{"_id":"6aa573a8ac7d6619b704778a","slug":"video-children-captivated-the-audience-with-an-engaging-cultural-program-during-the-baba-ganinath-worship-festival-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"बाबा गणिनाथ के पूजनोत्सव में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा गणिनाथ के पूजनोत्सव में बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम से मोहा मन; VIDEO
अखिल भारतीय मद्धेशिया वैश्य सभा की ओर से नगर के अग्रवाल सेवा संस्थान में संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज का वार्षिक पूजनोत्सव मनाया गया। इस मौके पर समाज के बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। गोष्ठी में समाज के लोगों से एकजुट होने और एक-दूसरे का सहयोग करने का आह्वान किया गया। वहीं, प्रशासन से जिले में बाबा गणिनाथ की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई।
सबसे पहले बाबा गणिनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। समाज के लोगों ने बाबा के चित्र के समक्ष शीश नवाकर समाज, देश और विश्व के कल्याण की कामना की। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। इसमें समाज के बच्चों ने गीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से लोगों का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मुगलसराय के भाजपा विधायक रमेश जायसवाल ने बाबा गणिनाथ के समक्ष शीश नवाया। इसके बाद उन्होंने मद्धेशिया समाज के लोगों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।