{"_id":"6ab7bd0077dd3d554f05e1b2","slug":"video-veerangana-lakshmibai-jhansi-agra-cantt-express-will-now-run-up-to-mathura-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक चलेगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक चलेगी
आगरा से मथुरा जाने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आगरा कैंट एक्सप्रेस अब मथुरा तक चलेगी। विस्तार के बाद राजा की मंडी, रुनकता, दीनदयाल धाम और बाद स्टेशनों पर भी इस ट्रेन का ठहराव होगा। इससे आगरा शहर के साथ इन स्टेशनों के यात्रियों को मथुरा और झांसी की सीधी रेल सुविधा मिलेगी। आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि ट्रेन संख्या 11901 अब झांसी से शाम चार बजे रवाना होकर रात 11 बजे मथुरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 11902 मथुरा से सुबह 5:05 बजे चलेगी और दोपहर 12:50 बजे झांसी पहुंचेगी। अभी यह ट्रेन आगरा कैंट तक चलती है। मथुरा तक विस्तार के बाद इसकी यात्रा 217 से बढ़कर 270 किलोमीटर हो जाएगी। आगरा के यात्रियों के लिए सबसे बड़ा लाभ यह होगा कि राजा की मंडी और रुनकता से मथुरा जाने के लिए अतिरिक्त ट्रेन विकल्प मिलेगा। दीनदयाल धाम और बाद के यात्रियों को भी इस ट्रेन से जुड़ाव मिलेगा। वहीं झांसी की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को मथुरा तक एक ही ट्रेन में सफर की सुविधा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।