{"_id":"6ab7650bcdf56d97c70e8de5","slug":"video-two-killed-after-being-run-over-by-a-truck-in-varanasi-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, मौत से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी में तेज रफ्तार का कहर, ट्रक ने दो लोगों को रौंदा, मौत से मचा हड़कंप
वाराणसी जिले के लोहता क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनके शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। इस घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। हादसा उस समय हुआ जब ट्रक चांदपुर से अकेलवां के तरफ रांग साइड जा रहा था। पैदल जा रहे दोनों व्यक्तियों को रौंदते हुए ट्रक चालक भाग गया। मृतकों की पहचान छेदी (60 वर्ष) और राशिद जमाल (16 वर्ष) के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास के लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से गहन पूछताछ की। जिसके बाद मृतकों की पहचान हो सकी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।