Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Jhansi News
›
Thefts at two temples in the Babina police station area in a single night; thieves broke open donation boxes and made off with cash.
{"_id":"6ab760ef07d1a025bf0b728d","slug":"video-thefts-at-two-temples-in-the-babina-police-station-area-in-a-single-night-thieves-broke-open-donation-boxes-and-made-off-with-cash-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"एक ही रात बबीना थाना क्षेत्र के दो मंदिरों में चोरी, दानपात्र तोड़कर नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ही रात बबीना थाना क्षेत्र के दो मंदिरों में चोरी, दानपात्र तोड़कर नकदी ले गए चोर
बबीना कस्बा में चोरों ने एक बार फिर मंदिरों को निशाना बनाते हुए बीती रात दो अलग-अलग मंदिरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुकुवां-ढुकुवां चौराहे स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर और पंजाबी कॉलोनी स्थित ठाकुर बाबा मंदिर में चोरों ने दानपात्र तोड़कर नकदी चोरी कर ली। एक ही रात में दो मंदिरों में चोरी की घटनाओं से इलाके में लोगों में चिंता बढ़ गई है।
ठाकुर बाबा मंदिर में पहले भी हो चुकी है चोरी
सुकुवां-ढुकुवां चौराहे स्थित संकटमोचन हनुमान मंदिर के पुजारी रेवती शरण तिवारी के अनुसार चोर मंदिर से नया सीलिंग फैन ले गए। इसके अलावा दानपात्र तोड़कर उसमें रखी करीब 15 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली। चोरों ने मंदिर की घंटी भी तोड़ दी। पुजारी के मुताबिक मंदिर में पूर्व में भी कई बार चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। एक मामले में बबीना पुलिस ने चोरों को पकड़कर मंदिर से चोरी हुआ इनवर्टर बरामद किया था। वहीं पंजाबी कॉलोनी स्थित ठाकुर बाबा मंदिर में भी चोरों ने दानपात्र को निशाना बनाया। दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली गई। गौरतलब है कि इसी मंदिर में 29 अप्रैल 2026 को भी चोरी हुई थी। उस समय मंदिर से नकदी के साथ चांदी का मुकुट चोरी होने की बात सामने आई थी।
छानबीन में जुटी पुलिस
दोनों घटनाओं की जानकारी मिलने पर बबीना थाना प्रभारी राहुल राठौड़ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने दोनों चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।