{"_id":"6ab7658a17a0cd16220c50e9","slug":"video-rain-wreaks-havoc-in-auraiya-massive-acacia-tree-falls-on-a-mud-house-paddy-and-vegetable-crops-submerged-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"औरैया में आफत की बारिश: कच्चे मकान पर गिरा विशाल बबूल का पेड़, धान-सब्जियों की फसलें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया में आफत की बारिश: कच्चे मकान पर गिरा विशाल बबूल का पेड़, धान-सब्जियों की फसलें जलमग्न
औरैया जिले के सहार ब्लॉक अंतर्गत नौगवा ग्राम पंचायत के मजरा पुरवा महिपाल में पिछले 24 घंटे से हो रही अनवरत बारिश ने तबाही मचाई है। बारिश से गांव में भारी जलभराव हो गया है, जिससे रास्ते डूब गए हैं और कई कच्चे मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं। राजीव कुमार के कच्चे मकान पर बबूल का पेड़ गिर गया, जबकि चंद्रकांत शुक्ला के मकान की छत ढह गई। शिक्षण संस्थान बंद रहने से गतिविधियां ठप हैं, वहीं धान, बाजरा, तिल और सब्जियों की फसलों में पानी भरने से भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों ने बिधूना तहसील प्रशासन से जलनिकासी व्यवस्था और फसल-मकान के नुकसान के सर्वे की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।