फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   dead Body of man visiting in-laws in Firozabad found hanging from a tree

रील के चक्कर में मिट गया सुहाग: समझाने पर भी न मानी पत्नी, पति ने दे दी जान; गर्भवती पर टूटा दुखों का पहाड़

Sat, 26 Sep 2026 10:18 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 26 Sep 2026 10:18 PM IST
सार

मृतक के परिजन ने बताया कि पिछले चार माह से वीरभान की पत्नी मायके में रह रही है। संगीता को सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून था, जिसका वीरभान और परिजन विरोध करते थे। इसी बात को लेकर शादी के बाद से ही दंपती के बीच आए दिन कलह रहने लगी थी।

विज्ञापन
dead Body of man visiting in-laws in Firozabad found hanging from a tree
मृतक वीरभान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के फिरोजाबाद स्थित थाना मटसैना क्षेत्र में पुरानी पशु हाट के पास शनिवार को एक खेत में लगे नीम के पेड़ पर एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक के परिजन ने ससुरालीजन पर हत्या कर शव पेड़ पर लटकाने का गंभीर आरोप लगाया है, जबकि पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को गृहकलह के चलते खुदकुशी मान रही है।

विज्ञापन

मुंबई से ससुराल आया था वीशेष
थाना जसराना क्षेत्र के गांव औरंगाबाद निवासी वीरभान उर्फ वीशेष (25) मुंबई की एक फैक्टरी में काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी शादी मटसैना के गांव इटौरा निवासी संगीता से हुई थी। परिजनों के अनुसार, वीरभान 25 अगस्त को मुंबई से घर लौटा था। शुक्रवार को वह अपने ससुराल आया हुआ था। शनिवार सुबह पुरानी पशु हाट के पास नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से उसका शव लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक सप्ताह से चल रही थी पति-पत्नी की अनबन
मृतक के चाचा विजय चंद्र ने बताया कि शादी के एक सप्ताह बाद से ही पति-पत्नी के बीच अनबन चली आ रही थी। पत्नी संगीता मार्च माह से ही अपने मायके में रह रही थी और फिलहाल करीब सात माह की गर्भवती है। कुछ दिन पूर्व ही दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। आरोप है कि संगीता ने शुक्रवार को घी देने के बहाने वीरभान को अपने पास बुलाया और ससुराल पक्ष के लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी। शुक्रवार शाम के बाद से वीरभान से परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो सका था। मृतक तीन भाइयों और दो बहनों में दूसरे नंबर का था।

विज्ञापन

पत्नी को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक बना था विवाद का कारण
मृतक के परिजन ने बताया कि पिछले चार माह से वीरभान की पत्नी मायके में रह रही है। संगीता को सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून था, जिसका वीरभान और परिजन विरोध करते थे। इसी बात को लेकर शादी के बाद से ही दंपती के बीच आए दिन कलह रहने लगी थी। गृहकलह से तंग आकर संगीता चार महीने पहले अपने मायके चली आई थी।

पुलिस का बयान
प्रथम दृष्टया पारिवारिक कलह के चलते युवक द्वारा आत्महत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - तेजस त्रिपाठी, सीओ सदर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed