फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Salman khan Bash Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari In Bigg Boss Weekend Ka Vaar Praise Qazi And Uditi

वीकेंड का वार: ‘मनोज तिवारी की बेटी हो...डॉली बिंद्रा की नहीं’, सलमान ने रीति को फटकारा; क्यों रोए काजी-उदिति?

Sat, 26 Sep 2026 11:07 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 26 Sep 2026 11:07 PM IST
सार

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar: 'बिग बॉस 20' के नए एपिसोड 'वीकएंड का वार' में सलमान खान ने लगभग सभी कंटेस्टेंट की क्लास ली। जानिए इस बीच क्या कुछ रहा खास। 

विज्ञापन
Salman khan Bash Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari In Bigg Boss Weekend Ka Vaar Praise Qazi And Uditi
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

‘बिग बॉस 20’ के दर्शकों के लिए इस हफ्ते का ‘वीकेंड का वार’ काफी खास रहा। इस हफ्ते हुए अलग-अलग टास्क में घरवालों के बीच की आपसी दुश्मनी भी दिखाई दी। इन सभी मुद्दों पर आज शो के होस्ट सलमान खान ने अपना रिएक्शन दिया है।  
विज्ञापन

Salman khan Bash Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari In Bigg Boss Weekend Ka Vaar Praise Qazi And Uditi
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
ईशा से पूछी बेघर होने की वजह
वीकेंड का वॉर शुरू हुआ तो सलमान ने सबसे पहले सभी प्रतिभागियों को आईना दिखाया। वो बोले कि आप लोगों को घर में सब सामने होने के बाद भी कुछ दिखाई नहीं देता। ये आंखों का नहीं दिमाग का धुंधलापन है। उन्होंने इशारों में कहा कि ईशा के घर से बेघर होने के लिए कारण उनकी सबसे खास दोस्त कनिका हैं क्योंकि कनिका ने उनको बचाने के लिए वोट नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Salman khan Bash Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari In Bigg Boss Weekend Ka Vaar Praise Qazi And Uditi
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
यंग को दिखाया आईना
यंग से प्रायोरिटी लिस्ट पूछी। उन्होंने छह लोगों को अपने घर के सबसे करीबी बताया। पहले नंबर पर स्काउट, दूसरे पर आसिफ, तीसरे पर लव गिल, चौथे पर आम्रपाली, पांचवे पर मैरीकॉम और छठे नंबर पर रीति तिवारी। फिर सलमान ने यंग से कहा कि आपने तो इन लोगों काे प्रायोरिटी दी पर इनमें से किसी ने आपको प्रायोरिटी देते हुए घर से बेघर होने के लिए वोट नहीं दिया।
विज्ञापन

Salman khan Bash Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari In Bigg Boss Weekend Ka Vaar Praise Qazi And Uditi
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
क्यों रो पड़े काजी ?
इसके बाद सलमान ने पिछले वीकेंड का वार की बात छेड़ी जब सभी घरवाले काजी के प्रैंक को लेकर उन पर चढ़ गए थे। भाईजान के प्रैंक के बारे में मैंने आप लोगों को इसलिए बताया था क्योंकि वह जो कर रहे थे वो आप लोगों के लिए गलत था। बाहर दर्शकों को तो वो सब बता चुके थे। उनके लिए तो वो एंटरटेनमेंट कर रहे थे। मेरे यह बताने के बाद कि वो प्रैंक कर रहे हैं, आप सब लोग काजी पर बुरी तरह चढ़ गए।

हालांकि, काजी की तारीफ करूंगा कि उन्होंने इस पूरे मामले को भी बहुत सम्मानित तरीके से हैंडल किया और मैंने उनके प्रैंक का राज खोला भी इसलिए था क्योंकि मुझे पता था कि वो इसे अच्छे से हैंडल करेंगे। वो अपनी लाइफ में पहले भी काफी कुछ हैंडल कर चुके हैं। एक बड़ा शो जीतने के बाद भी 20 साल तक उनको कोई काम नहीं मिला, वो भी उन्होंने अच्छे से ही हैंडल किया था। सलमान के मुंह से इतना सुनकर काजी रो पड़े।

Salman khan Bash Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari In Bigg Boss Weekend Ka Vaar Praise Qazi And Uditi
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
रीति तिवारी को सुनाई खरी-खोटी
अब बारी आई पिछले हफ्ते डिस बैटल में काजी और उदिति को अपशब्द कहने वालीं रीति तिवारी की। सलमान ने उनसे कहा, ‘कई लोग यहां ऐसे हैं जिनके पिता कुछ नहीं फिर भी वो लड़के नाम कमा रहे हैं। मेरे पिताजी खुद राइटर हैं। उनका अपना स्ट्रगल था, मेरा अलग रहा। सनी देओल-बॉबी देओल, ऋतिक रोशन और अजय देवगन कई ऐसे हैं जो फेमस घरों से आए और नाम बनाया। वहीं कई ऐसे भी हैं जो अपने पिता के दम पर पहली फिल्म तो पा गए पर आगे नहीं बढ़ पाए। रीति आप जाे हरकत कर रही हैं, उसका आपके पिता की लाइफ पर असर नहीं पड़ना चाहिए।’ 

सलमान ने क्यों किया डाॅली बिंद्रा का जिक्र?
सलमान ने रीति से आगे कहा, ‘काजी 20 साल पहले एक शो जीत चुका है, वाे भी अरिजीत सिंह के खिलाफ। वहीं रीति आपको तो ‘बिग बॉस’ से पहले कोई जानता भी नहीं था। वहीं आप शो पर बोल रहे कि आप बहुत महान सिंगर और प्रोड्यूसर हो। आप खुद को काजी से कैसे कंपेयर कर सकते हो। उससे भी बड़ी बात आप खुद ही अपनी तारीफ कैसे कर सकते हो?’  आप काजी से बोल रहे हो कि काजी के बाप को तो कोई नहीं जानता। अरे, आप खुद को देखो क्या-क्या कर रहे हो आप? आप मनोज तिवारी की बेटी हो, डॉली बिंद्रा की नहीं।’
 

Salman khan Bash Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari In Bigg Boss Weekend Ka Vaar Praise Qazi And Uditi
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
स्काउट-आसिफ और आम्रपाली को भी लगी फटकार
इसके बाद सलमान ने स्काउट, आसिफ, यंग और आम्रपाली को भी फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि इस पूरे डिस बैटल में उन्होंने रीति का सपोर्ट किया। अगर वहां रीति की जगह या उदिति की जगह उनके परिवार का कोई होता ताे क्या वो यह टास्क जारी रहने देते? इसके साथ ही सलमान ने गुल्लू को भी डांटा जो इस टास्क के संचालक और घर के कैप्टन थे।

सलमान ने कहा, ‘गुल्लू तुम भी कमाल करते हो कि डिस बैटल में यंगी की टीम को विनर बना रहे हो? तुम चाहते तो इस राउंड को डिसक्वालिफाई कर सकते थे। पर इस पूरे टास्क में किसी ने सही का साथ ही नहीं दिया।’

Salman khan Bash Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari In Bigg Boss Weekend Ka Vaar Praise Qazi And Uditi
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
उदिति के व्यवहार की तारीफ की
अंत में सलमान ने उदिति के व्यवहार की तारीफ की। वह बोले, ‘आपने जिस तरह सम्मान के साथ यह सब हैंडल किया वो तारीफ के काबिल है। सिर्फ काजी थे जो आपके लिए लड़ रहे थे।’ सलमान से अपनी तारीफ सुनकर उदिति भी रोने लगीं। 

Salman khan Bash Manoj Tiwari Daughter Rhiti Tiwari In Bigg Boss Weekend Ka Vaar Praise Qazi And Uditi
बिग बॉस 20 - फोटो : सोशल मीडिया
रीति ने सबसे मांगी माफी
वीकेंड का वार के अंत में यह सब देखने को मिला…
  • रीति ने उदिति, काजी, सभी घरवालों और सलमान समेत देशभर के दर्शकों से अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी। 
  • सलमान ने यंग को महसूस कराया कि वो इस ग्रुप में मिस फिट हैं और अपनी पॉजिटिविटी खो रहे हैं। 
  • शो के अंत में माही ने भी आकर यंग को समझाया और उन्हें गले लगाकर सलाह दी कि जहां निगेटिविटी देखो वहां से दूर चले जाया करो।
  • रीति की हरकतों पर उनका सपोर्ट करने के लिए सलमान ने आम्रपाली को भी फटकारा, जिसके चलते वह रो पड़ीं।
  • घर में सलमान ने जब सबसे पूछा कि कितने लोग समझते हैं कि रीति रॉकस्टार हैं? तो किसी ने भी अपना हाथ नहीं उठाया।

ये भी पढ़ें- रजा मुराद: मुश्ताक खान की अंतिम विदाई में बड़े सितारों की गैरमौजूदगी पर नाराज हुए एक्टर, कही ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed