{"_id":"6ab768f7254d00dca4007c06","slug":"video-rain-wreaks-havoc-in-nagla-birhara-lintels-of-two-houses-collapse-in-the-early-hours-2026-09-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: नगला बिरहरा में बारिश का कहर, तड़के भरभराकर गिरे दो मकानों के लिंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: नगला बिरहरा में बारिश का कहर, तड़के भरभराकर गिरे दो मकानों के लिंटर
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के नगला बिरहरा गांव में रात से हो रही लगातार बारिश के बीच शनिवार तड़के करीब 4 बजे दो मकान के लिंटर अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे के समय दोनों परिवारों के लोग घर के अंदर सो रहे थे। बारिश और मकान में हलचल की आहट से परिवार के सदस्य जाग गए और समय रहते बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
अचानक मकान गिरने से गांव में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में रामप्रकाश पुत्र इतवारीलाल तथा भूरेलाल पुत्र भगवंत सिंह के मकान क्षतिग्रस्त हो गए। फिलहाल घटना में किसी जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन घर में रखा बक्सा, चारपाई, ड्रेसिंग टेबल समेत अन्य सामान टूट गया।
लगातार बारिश के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रभावित परिवारों ने प्रशासन से मकानों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा उचित सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।