{"_id":"6ad23ce04defcc8d560f4aa2","slug":"video-two-accused-involved-in-firing-arrested-in-an-encounter-one-sustained-injuries-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फायरिंग करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फायरिंग करने वाले दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, एक घायल
मथुरा में हाईवे थाना क्षेत्र में प्लॉट की बाउंड्रीवाल निर्माण के दौरान रंगदारी न देने पर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी की टांग में गोली गली है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैत के गांव छरौरा निवासी दीपक गौतम ने तहरीर में बताया कि बाजना स्थित खसरा संख्या 138 में वह बाउंड्रीवाल का निर्माण करा रहे हैं। आरोप है कि ब्रजमोहन उर्फ कालू निवासी बाजना, लोकेश व कनक निवासी कोटा और अन्य साथियों का गिरोह कई दिनों से मौके पर आकर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। रकम देने से मना करने पर आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। मामले में पुलिस ने दीपक उर्फ दीपू और आशीष को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। अब शुक्रवार तड़के जैत के कोटा निवासी कनक और बाटी निवासी करन पहलवान को हाईवे क्षेत्र के रोमेक्स स्कूल के निकट से मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। सीओ प्रवीन तिवारी ने बताया है कि ब्रजमोहन उर्फ कालू, लोकेश, कृष्णा उर्फ कृष्ण मुरारी समेत अन्य वांछितों की तलाश जारी है। जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।