फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Massive fire breaks out following an explosion at a tire factory in Balachaur; two people sustain burns. The sound of the blast was heard up to three kilometers away.

बलाचौर की टायर फैक्ट्री में धमाके के बाद भीषण आग, दो झुलसे तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी धमाके की आवाज

Fri, 16 Oct 2026 02:27 PM IST
Naveen Naveen
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:27 PM IST
Massive fire breaks out following an explosion at a tire factory in Balachaur; two people sustain burns. The sound of the blast was heard up to three kilometers away.
यमुनानगर जिले के छछरौली थाना क्षेत्र के गांव बलाचौर में शुक्रवार सुबह एक टायर फैक्ट्री में तेज धमाके के बाद भीषण आग लग गई। धमाके की आवाज करीब तीन किलोमीटर दूर तक सुनाई दी, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर मौजूद थे। इनमें कुछ फैक्ट्री परिसर में बने क्वार्टरों में थे, जबकि कुछ अंदर काम कर रहे थे। हादसे में दो लोग झुलस गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की आठ गाड़ियों को बुलाया गया। धमाके से हिल गया कमरा, बाहर निकले तो उठ रही थीं आग की लपटें फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर हरबंस और लेखराज ने बताया कि वे बलाचौर स्थित एमएस यश ट्रेडिंग कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार सुबह वे फैक्ट्री परिसर में बने कमरे में मौजूद थे। करीब 11 बजे अचानक तेज धमाका हुआ, जिससे पूरा कमरा हिल गया। धमाके की आवाज सुनकर वे तुरंत बाहर निकले तो फैक्ट्री से आग की ऊंची लपटें उठती दिखाई दीं। देखते ही देखते आग ने परिसर के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। मजदूरों ने आशंका जताई कि फैक्ट्री में बैलून फटने के कारण धमाका हुआ होगा। हालांकि, धमाके और आग लगने के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ट्रक और हजारों टायर जलकर राख आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री परिसर में खड़ा एक ट्रक पूरी तरह जलकर राख हो गया। ट्रक पर लदे हजारों टायर भी आग की भेंट चढ़ गए। इसके अलावा फैक्ट्री में रखे अन्य टायरों को भी नुकसान पहुंचा है। आग के कारण लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आकलन अभी नहीं हो पाया है। हादसे में जिला लखीमपुर, उत्तर प्रदेश निवासी महेश और एक ट्रक चालक झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 25 मजदूर मौजूद होने की जानकारी सामने आई है। पुराने टायरों से तेल निकालने का होता है काम जानकारी के अनुसार, फैक्ट्री में पुराने टायरों से तेल निकालने का काम किया जाता है। यह इकाई काफी समय से संचालित हो रही है। शुक्रवार सुबह आग लगने के बाद परिसर में रखे टायरों के कारण आग तेजी से फैल गई। छछरौली थाना प्रभारी वेदपाल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि दमकल विभाग की टीमें आग पर काबू पाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

गोरखपुर: मां छिन्नमस्तिका की प्रतिमा स्थापित

16 Oct 2026

गोरखपुर: स्नेहिल नारी संस्थान की डांडिया नाइट, डीजे की धुन पर थिरकीं महिलाएं

16 Oct 2026

जयपुर समेत कई जिलों में बारिश, सूरतगढ़ में ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान

16 Oct 2026

कानपुर: फजलगंज में पुलिस मुठभेड़, गोकशी के आरोपियों ने की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

16 Oct 2026

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें, देखें ताजा अपडेट

16 Oct 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: चार से ज्यादा साउंड लगाए तो सीज होगा डीजे

16 Oct 2026

गाेरखपुर: सेंट एंड्रयूज कॉलेज में प्रिंसिपल कप बास्केटबॉल में खिलाड़ियों का दिखा दम

16 Oct 2026
विज्ञापन

गोरखपुर: आर्य नगर में 1100 कन्याओं का पूजन, भक्ति और शक्ति का दिखा संगम

16 Oct 2026

गोरखपुर: प्रदेशीय माध्यमिक विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता में मंडलों की टीमों ने लिया हिस्सा

16 Oct 2026

अलीगढ़ में सुबह से बारिश शुरू

16 Oct 2026

उज्जैन: भांग से सजे बाबा महाकाल, चांदी का मुकुट और मुंड माला पहनकर दिए दिव्य दर्शन; जयकारों से गूंजा मंदिर

16 Oct 2026

लखनऊ: सीतापुर रोड पर श्री जनता रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में हुआ कैकई मंथरा

16 Oct 2026

लखनऊ: कैसरबाग स्थित कालका बिंदा दिन महाराज की ड्योढ़ी में 'रिवायत लखनऊ घराना' का कथक नृत्य नाद।

16 Oct 2026

कानपुर: होमगार्ड भर्ती में मेडिकल के नाम पर वसूली से भड़के अभ्यर्थी, हंगामा

16 Oct 2026

कानपुर: अमर उजाला के डांडिया नाइट्स में ठुमकों की बौछार, जमकर झूमे लोग

16 Oct 2026

अवैध पटाखा फैक्टरी में धमाका, तीन मंजिला मकान ढहा; VIDEO

16 Oct 2026

फर्रुखाबाद: एनएचएम संविदा कर्मियों ने थाली-ताली बजाकर किया विरोध प्रदर्शन

16 Oct 2026

कानपुर: कांग्रेसियों ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को दी श्रद्धांजलि

15 Oct 2026

सोनीपत : खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबे दो सगे भाई, परिवार के बुझे दोनों चिराग

15 Oct 2026

कानपुर: कृष्णा नगर गेट पर चैंबर में फंसा डंपर, हादसे का खतरा

15 Oct 2026

कानपुर: चकेरी में अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध घायल

15 Oct 2026

कानपुर: डांडिया नाइट में पहुंची एंटी रोमियो स्क्वॉड की महिला टीम, किशोरियों और युवतियों को किया अलर्ट

15 Oct 2026

कानपुर: डांडिया नाइट में लोगों ने उठाया लुत्फ, जमकर थिरके

15 Oct 2026

कानपुर: पीएसी मोड में होने वाले जागरण के लिए सजा श्याम नगर ओवरब्रिज

15 Oct 2026

झांसी में बोले फिल्म अभिनेता राजपाल यादव - हंसी के बिना वीभत्स है जिंदगी

15 Oct 2026

टिहरी: कीर्तिनगर के मूल्यागांव में सुरक्षा से खिलवाड़ पर बड़ी कार्रवाई, मां गंगा बंजी जंपिंग स्थल सील

15 Oct 2026

पशु आहार की आड़ में हो रही थी गांजा की तस्करी, आरोपी गिरफ्तार;video

15 Oct 2026

कलाम के सपनों का भारत बनाने के लिए विज्ञान और शिक्षा को बढ़ावा देना जरूरी, VIDEO

15 Oct 2026

VIDEO: चहेतों को आवंटित किए गए हैं धान क्रय केंद्र: कापड़ी

VIDEO: वोट चोरी और जन मुद्दों को लोगों के बीच ले जाएगी कांग्रेस

15 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed