फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India ODI Squad Announced for New Zealand Tour, Shreyas Iyer to Captain Last Two ODIs

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज: पहले तीन मैचों में शुभमन संभालेंगे कमान, आखिरी दो मुकाबलों में श्रेयस होंगे कप्तान

Fri, 16 Oct 2026 09:11 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 16 Oct 2026 09:11 PM IST
सार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है।

विज्ञापन
India ODI Squad Announced for New Zealand Tour, Shreyas Iyer to Captain Last Two ODIs
भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया गया है। सीरीज के शुरुआती तीन मुकाबलों में शुभमन गिल टीम की कप्तानी करेंगे, जबकि उपकप्तान श्रेयस अय्यर को अंतिम दो मैचों के लिए कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, ईशान किशन को चौथे और पांचवें वनडे के लिए उपकप्तान बनाया गया है। टेस्ट और वनडे सीरीज के बीच कम समय को ध्यान में रखते हुए चयनकर्ताओं ने टीम में यह बदलाव किया है। दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज की शुरुआत चार नवंबर से होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

India ODI Squad Announced for New Zealand Tour, Shreyas Iyer to Captain Last Two ODIs
श्रेयस अय्यर - फोटो : PTI
पहले तीन मैचों के लिए गिल कप्तान, अय्यर उपकप्तान
शुभमन गिल शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों में 16 सदस्यीय भारतीय टीम का नेतृत्व करेंगे। श्रेयस अय्यर इस दौरान उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। पहले तीन मैचों के लिए केएल राहुल को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में टीम में शामिल किया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी बल्लेबाज पूरी वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। इनके अलावा अक्षर पटेल, नितीश कुमार रेड्डी और नमन धीर को भी दोनों चरणों की टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

India ODI Squad Announced for New Zealand Tour, Shreyas Iyer to Captain Last Two ODIs
ईशान किशन - फोटो : ANI
ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
सीरीज के चौथे और पांचवें मुकाबले में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। ईशान किशन को इन दोनों मैचों के लिए उपकप्तान नियुक्त किया गया है। अंतिम दो मुकाबलों की टीम में तिलक वर्मा और तेज गेंदबाज औकिब नबी को शामिल किया गया है। वहीं, झारखंड के विकेटकीपर-बल्लेबाज कुमार कुशाग्र और तेज गेंदबाज यश ठाकुर को पहली बार वनडे टीम में जगह मिली है।
विज्ञापन

India ODI Squad Announced for New Zealand Tour, Shreyas Iyer to Captain Last Two ODIs
भारतीय टीम - फोटो : ANI
केएल राहुल समेत तीन खिलाड़ी शुरुआती मैचों तक सीमित
विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल के अलावा तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज और प्रसिद्ध कृष्णा केवल शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए टीम का हिस्सा होंगे। प्रसिद्ध कृष्णा की उपलब्धता उनकी फिटनेस और बाईं हैमस्ट्रिंग की चोट से उबरने पर निर्भर करेगी। ये खिलाड़ी इसके बाद टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से अलग हो जाएंगे। इसी वजह से अंतिम दो वनडे मैचों के लिए टीम में कुछ नए खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।

India ODI Squad Announced for New Zealand Tour, Shreyas Iyer to Captain Last Two ODIs
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : ANI
शमी और भुवनेश्वर कुमार को नहीं मिला मौका
वनडे टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार को जगह नहीं मिली है। भुवनेश्वर कुमार को वेस्टइंडीज के खिलाफ बंगलूरू में खेले गए पांचवें टी20 मुकाबले के लिए टीम में शामिल किया गया था। वह 22 अक्तूबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली टी20 सीरीज का भी हिस्सा होंगे। भारतीय टीम में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव जैसे प्रमुख गेंदबाज भी शामिल हैं। इनके अलावा गुरनूर बराड़ और ऋतुराज गायकवाड़ को भी दोनों चरणों की टीम में जगह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed