{"_id":"6ad1e9374defcc8d560f4a2f","slug":"video-solan-sisters-mannat-jannat-chandel-national-karate-championship-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोलन की दो सगी बहनों ने कराटे में जीते स्वर्ण, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोलन की दो सगी बहनों ने कराटे में जीते स्वर्ण, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए हुआ चयन
जिले की दो सगी बहनों मन्नत चंदेल और जन्नत चंदेल ने कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। दोनों का एसजीएफटी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए चयन हुआ है। उन्होंने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। प्रतियोगिता स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित हुई।
मन्नत चंदेल ने 19 आयु वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी छोटी बहन जन्नत चंदेल ने 17 वर्ष से कम आयु वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। दोनों बहनों की इस उपलब्धि से उनके माता-पिता घनश्याम और जीयावंती बेहद खुश हैं।
स्टार गोजू-रयू कराटे फेडरेशन के संस्थापक शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि मन्नत चंदेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल भोजनगर में 11वीं कक्षा की छात्रा हैं। वह वर्ष 2025 में भी राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में हिस्सा ले चुकी हैं।
उनकी छोटी बहन जन्नत चंदेल एनवीएन पब्लिक स्कूल नैना टिक्कर में पढ़ती हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद दोनों बहनों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है।
फेडरेशन ने किया सम्मानित
अकादमी पहुंचने पर फेडरेशन के अध्यक्ष ठाकुर मोहिंदर सिंह और अन्य सदस्यों ने मन्नत और जन्नत का गर्मजोशी से स्वागत किया। शिहान संजय ठाकुर ने दोनों बहनों की उपलब्धि का श्रेय चेवा पंचायत के प्रधान रमेश चौहान को भी दिया।
फेडरेशन के अध्यक्ष राज कुमार सिंगला ने दोनों खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।