{"_id":"6ad1e7b50f01b02c170a59db","slug":"video-a-cheque-for-one-crore-handed-over-to-the-municipal-council-president-for-the-development-of-guru-har-sahai-2026-10-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"गुरुहरसहाय के विकास के लिए नगर कौंसिल प्रधान को सौंपा एक करोड़ का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुहरसहाय के विकास के लिए नगर कौंसिल प्रधान को सौंपा एक करोड़ का चेक
नगर कौंसिल गुरुहरसहाय की नवनियुक्त प्रधान सुषमा रानी की ताजपोशी के दौरान पूर्व विधायक रामिंदर सिंह आवला ने शहर के विकास के लिए अपने निजी खाते से एक करोड़ रुपये की पहली किस्त का चेक सौंपा। उन्होंने कहा कि गुरुहरसहाय के विकास कार्यों के लिए पैसों की कमी नहीं आने दी जाएगी।
आवला ने कहा कि गुरुहरसहाय की जनता उनके परिवार की तरह है। उनके पिता डॉ. हरभजन सिंह आवला ने हमेशा शहरवासियों की सेवा की है और वह भी उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए लोगों की भलाई के लिए काम करते रहेंगे।
गौरतलब है कि नगर कौंसिल चुनाव में कांग्रेस ने आवला के नेतृत्व में 15 में से 13 सीटों पर जीत हासिल की थी। वार्ड नंबर 11 से विजयी सुषमा रानी को प्रधान, गुरमीत कौर को वरिष्ठ उपप्रधान और सोनू मास्टर को उपप्रधान बनाया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।