फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Report Donald Trump removes white house Press Secretary Katie Zacharia just 5 days after appointment hindi upd

रिपोर्ट में दावा: डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस सचिव केटी को बर्खास्त किया, नियुक्ति के महज 5 दिन बाद ही हटाई गईं

Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 16 Oct 2026 11:48 PM IST
सार

अमेरिका से चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव केटी जकारिया को निकाले जाने के संकेत दिए हैं। नियुक्ति के महज 5 दिन बाद ही हटाए जाने की खबर आने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
Report Donald Trump removes white house Press Secretary Katie Zacharia just 5 days after appointment hindi upd
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रेस सचिव केटी जकारिया को हटाए जाने के संकेत दिए हैं। अगर उन्हें हटाया जाता है तो व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव नियुक्ति के महज 5 दिन बाद ही हटा दी जाएंगी। ट्रंप की इस रूख के बाद केटी की नियुक्ति और उनकी योग्यता को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। ट्रंप ने शुक्रवार को (अमेरिकी समय) व्हाइट हाउस के लॉन में पत्रकारों से कहा कि जकारिया को नकारात्मक मीडिया कवरेज का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन

क्या ट्रंप की प्रेस सचिव केटी जकारिया एक हफ्ते में छोड़ेंगी पद?

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने जॉर्जिया में एक रैली के लिए रवाना होने से पहले बताया कि उनकी जकारिया से बात हुई है। राष्ट्रपति ने कहा, उन्हें लगता है कि जकारिया इस तरह की आलोचना की हकदार नहीं हैं। बातचीत का जिक्र करते हुए ट्रंप ने कहा, 'मैंने उनसे कहा, मुझे लगता है कि आप खुश रहकर बेहतर होंगी। मैंने केटी से पूछा, क्या आपको इसकी जरूरत है? मुझे नहीं लगता कि आपको इसकी जरूरत है।'

विज्ञापन


ट्रंप के मुताबिक जकारिया का जीवन अच्छा रहे। उन्हें मीडिया की क्रूर आलोचना का सामना न करना पड़े। इसलिए वे व्हाइट हाउस में जकारिया के भविष्य को लेकर बाद में अंतिम निर्णय लेंगे। शायद शुक्रवार को या अपनी चुनावी यात्रा के बाद। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, 'जब मैं वापस आऊंगा, तो हम बात करेंगे।"

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या था जकारिया के कार्यकाल में विवाद?

जकारिया का छोटा कार्यकाल उनकी पेशेवर पृष्ठभूमि को लेकर सवालों से घिरा रहा। पत्रकारों के सवालों का जवाब देने में उनकी कमी भी चर्चा में रही। ट्रंप ने 9 अक्तूबर को उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी। वह करोलिन लेविट की उत्तराधिकारी हैं। लेविट सबसे कम उम्र की व्हाइट हाउस प्रेस सचिव थीं। वह कई वर्षों से ट्रंप के करीबी दायरे का हिस्सा रही थीं। जकारिया को एक अप्रत्याशित पसंद माना गया था।

पहली ब्रीफिंग में क्या हुआ था?

अपनी पहली ब्रीफिंग के दौरान ही जकारिया जांच के दायरे में आ गईं। वह असहज दिखीं और राष्ट्रपति की उपलब्धियों का बखान करते हुए हिचकिचाती हुई टिप्पणी की। उन्होंने केवल तीन पत्रकारों से सवाल लिए। ये सभी पत्रकार रूढ़िवादी या ट्रंप समर्थक आउटलेट्स से थे। जकारिया लगभग 14 मिनट बाद ही चली गईं। उन्होंने कहा था कि वह अपनी ब्रीफिंग छोटी रखना चाहती थीं। ताकि ट्रंप को बाद में पत्रकारों के साथ अपने प्रश्न-उत्तर सत्र के लिए पर्याप्त समय मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि व्हाइट हाउस के कर्मचारियों ने उन्हें पहले से पूरी तरह से जानकारी नहीं दी थी।

'वकील' होने के दावे पर क्यों हुई आलोचना?

पेपर्डाइन यूनिवर्सिटी से कानून स्नातक ज़कारिया को "वकील" कहने पर आलोचना मिली। उन्होंने बार परीक्षा पास नहीं की थी और न ही अभ्यास का प्रमाण पत्र था। वह रूढ़िवादी टेलीविजन आउटलेट्स पर खुद को वकील बताती थीं। ज़कारिया ने कहा कि कानूनी विश्लेषण के लिए यह शब्द सही था और उन्होंने चीन में वकील के रूप में काम किया था। उन्होंने फॉक्स न्यूज पर बताया कि प्रेस सचिव बनने से पहले उनसे बार पास करने के बारे में नहीं पूछा गया। ट्रंप ने भी कहा कि उन्हें व्हाइट हाउस के प्रवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था, वकील के तौर पर नहीं। व्हाइट हाउस से पहले, ज़कारिया ट्रंप मीडिया में संचार का काम करती थीं। यह कंपनी ट्रुथ सोशल की देखरेख करती है। उन्होंने दूसरे ट्रंप प्रशासन में गृह सुरक्षा विभाग में भी संक्षिप्त रूप से काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed