फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   speeding Matador ran over four young women one died and two sustained serious injuries In Agra

आगरा में बड़ा हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने चार युवतियों को राैंदा, एक की मौत और दो घायल; सीसीटीवी में कैद घटना

Fri, 16 Oct 2026 11:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Fri, 16 Oct 2026 11:05 PM IST
सार

आगरा के कालिंदी विहार में शुक्रवार रात बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार मैक्स ने चार युवतियों को राैंद दिया। हादसे में एक की माैत हो गई। दो गंभीर घायल हो गईं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
speeding Matador ran over four young women one died and two sustained serious injuries In Agra
अस्पताल में हादसे के बाद जुटी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के कालिंदी विहार में शुक्रवार रात तेज रफ्तार मैक्स गाड़ी ने सड़क किनारे पैदल जा रहीं चार युवतियों को चपेट में ले लिया। हादसे में खुशबू जुरैल (22) की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के दौरान खुशबू मैक्स के नीचे फंसकर कुछ दूर तक घिसटती चली गई। चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे राहगीरों ने उसे बाहर निकाला। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने मैक्स चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात करीब सवा नौ बजे कालिंदी विहार के एच ब्लॉक में कैला देवी मंदिर के सामने खुशबू अपनी बहन भूमि (18) और पड़ोसी शिखा कुशवाह के साथ सहेली निशा चौधरी (20) को छोड़ने आई थी। निशा गोविंद कॉलोनी की निवासी है। चारों सड़क किनारे पैदल जा रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार मैक्स ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शिखा और निशा दूर जाकर गिरीं, जबकि खुशबू वाहन के साथ घिसटती चली गई। इसके बाद मैक्स दूसरे वाहन से भी टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
Trending Videos

speeding Matador ran over four young women one died and two sustained serious injuries In Agra
अस्पताल में भर्ती घायल युवती। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों ने मैक्स चालक को पकड़ लिया और गाड़ी के नीचे फंसी खुशबू को बाहर निकाला। उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अन्य घायल युवतियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है।

एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हादसे की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed