{"_id":"6aca3c41a2dfb6167d01ce0e","slug":"video-samajwadi-party-members-paid-tribute-on-mulayam-singh-yadav-death-anniversary-2026-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
आगरा के फतेहपुर सीकरी कस्बे के शिवपुरी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर पार्क में समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनके विचारों और सिद्धांतों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के राजनीतिक जीवन और समाजवादी विचारधारा के प्रति उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने अपने राजनीतिक जीवन में किसानों, गरीबों, मजदूरों और वंचित वर्गों के हितों को प्रमुखता दी। उनके संघर्ष, जनसेवा और समाजवादी विचारधारा से प्रेरणा लेकर कार्यकर्ताओं को समाज के सभी वर्गों के हित में कार्य करना चाहिए। कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को अपनाने और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प भी लिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पूर्व जिला महासचिव सुरेंद्र चौधरी, नगर अध्यक्ष रमजान उस्मानी, रहीस पाल चाहर, देवेंद्र शर्मा, डॉ. एस एस खान, साबिर कुरैशी, आरिफ अल्वी, शकीरा अब्बासी, राजवीर सिंह, अफसर कुरैशी, डॉ. सुनील कुमार, सोहेल कुरैशी और सद्दाम कुरैशी सहित अन्य सपा कार्यकर्ता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।